बसोहली को जिला बनाने के लिए एकजुट होना जरूरी
संवाद सहयोगी, बसोहली : उपमंडल में कई समस्याएं हैं। इस क्षेत्र की हमेशा अनदेखी हुई है। बसोहली को जिला
संवाद सहयोगी, बसोहली : उपमंडल में कई समस्याएं हैं। इस क्षेत्र की हमेशा अनदेखी हुई है। बसोहली को जिला बनाने के लिए लोगों को एकजुट होना जरूरी है। यह बातें लोक कल्याण संघर्ष मोर्चा के चेयरमैन करतार सिंह एडवोकेट ने भीकड़ गांव में आयोजित बैठक में कही।
उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय नहीं होने से लोगों को कई समस्याओं से निपटना पड़ रहा है। इसके लिए यहां के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार हैं। जिन्होंने इस क्षेत्र से वोट तो लिए लेकिन विकास कार्यो के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई। बिजली के एक खंभे के लिए कई बार बसोहली के चक्कर लगाने पड़ते हैं। राशन कार्ड बनाने में धांधली हुई। गरीब तबके की अनदेखी कर अमीर लोगों के बीपीएल राशन कार्ड बनाए गए। पेंशनधारकों को कई वर्षो से पेंशन का इंतजार है। जब तक लोग बसोहली को जिला बनाने के लिए आगे नहीं आएंगे तब तक कुछ नहीं होने वाला। कठुआ जिला मुख्यालय पर हम लोगों की सुनवाई नहीं होती है।
बैठक में लोगों ने अपने गांव की समस्याओं के प्रति अवगत करवाया। सैलो भीकड़ सड़क बंद है। गांव के कई घरों में नल सुविधा नहीं है। सैलो भीकड़ गांव में यातायात के साधन तक नहीं हैं। इस मौके पर एडवोकेट विक्रांत वजीर, सचिव जगन्नाथ रैना, पूर्व जेडइओ रशपाल सिंह, मक्खन लाल, शाम लाल, पूर्व सरपंच जरनैल सिंह, रतन चंद, योगिंद्र सिंह, शानो देवी, सुषमा देवी व दिवान चंद मौजूद थे।