आफत बनी बारिश, बसोहली में कई मकान ध्वस्त
संवाद सहयोगी बसोहली पहाड़ी इलाकों में एक सप्ताह की बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 08:47 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2020 08:47 PM (IST)
संवाद सहयोगी, बसोहली : पहाड़ी इलाकों में एक सप्ताह की बारिश से काफी नुकसान हुआ है। कई लोगों के मकान गिर गए हैं, उन्हें नजदीकी घरों में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
क्षेत्र में दुर्गा दास पुत्र शुनु राम निवासी पंचायत धमलाड़ का मकान गिर गया। धार महानपुर में वार्ड दो काथन गांव में ज्ञान चंद पुत्र रसीला, सुभाष पुत्र बंदु राम, देव राज पुत्र पूटू राम, कृष्ण चंद पुत्र दुनो राम, दोलु राम बजीत्रु राम, सोमा देवी पत्नी अनंत राम, लेख राज पुत्र दिवान चंद, अंग्रेज कुमार पुत्र लाजु राम, मनोहर लाल पुत्र मुंशी राम के घरों को बरसात में खासा नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा नगाली में भी लोगों के घरों को नुकसान पहुंचा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें