पैसों के लेनदेन में महिला पर फेंका एसिड
संवाद सहयोगी बिलावर कठुआ जिले की बिलावर तहसील के देवल में मंगलवार को दो युवकों ने एक
संवाद सहयोगी बिलावर : कठुआ जिले की बिलावर तहसील के देवल में मंगलवार को दो युवकों ने एक महिला पर एसिड फेंक दिया, जिससे वह बुरी तरह झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर दोनों युवक मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उसे तुरंत उपजिला अस्पताल बिलावर में भर्ती कराया। यहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पीड़िता के अनुसार दोनों युवकों के साथ उसका पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। बिलावर पुलिस ने महिला एसिड फेंकने के आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। झुलसी महिला की पहचान 45 वर्षीय शमशाद बेगम पत्नी स्व. सलीम खान निवासी मशेडी के रूप में हुई है। वहीं, आरोपितों की पहचान मशरूम और मोहम्मद शरीफ दोनों निवासी सारला के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार शमशाद बेगम
मंगलवार दोपहर को अपने रिश्तेदार के गांव टांडी से मेटाडोर में सवार होकर देवल पहुंची। शमशाद बेगम जैसे ही देवल स्थित आरा मशीन के पास पहुंची तो वहां पहले से मौजूद मशरूम और मोहम्मद शरीफ ने शमशाद बेगम पर एसिड फेंक दिया और दोनों दोनों मौके से फरार हो गए। महिला जान बचाकर झुलसी हालत में बिलावर थाने में पहुंची। यहां से पुलिस ने उसे उपजिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने महिला की गंभीर हालत को देखते हुए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। पीड़ित महिला शमशाद बेगम ने बताया कि वह टाडी में अपने रिश्तेदारों के घर गई हुई थी। मशरूम और मोहम्मद शरीफ दोनों से पैसे लेने थे। पीड़िता ने बताया कि पैसों को लेकर जो विवाद चल रहा है, उसे सुलझाने के लिए उसने दोनों आरोपितों को देवल में रहने वाले अपने रिश्तेदार के घर बुलाया था, लेकिन जैसे ही वह देवल स्थित आरा मशीन के पास मेटाडोर से उतरी तो वहां पर दोनों युवकों ने उस पर एसिड फेंक दिया और भाग खडे़ हुए। एसिड से महिला बुरी तरह से झुलस गई। है।