24 घंटों में 854 लोगों ने किया प्रदेश में प्रवेश
अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का अपने घरों को लौटने का क्रम लखनपुर से सड़क मार्ग से जारी है। बीते 24 घंटों में गत वीरवार शाम 8 बजे से शुक्रवार 8 बजे तक कुल 241 वाहनों से 854 लोगों ने लखनपुर से प्रवेश किया।
जागरण संवाददाता, कठुआ : अन्य राज्यों में लॉकडाउन के कारण फंसे जम्मू कश्मीर के लोगों का अपने घरों को लौटने का क्रम लखनपुर से सड़क मार्ग से जारी है। बीते 24 घंटों में गत वीरवार शाम 8 बजे से शुक्रवार 8 बजे तक कुल 241 वाहनों से 854 लोगों ने लखनपुर से प्रवेश किया। इन वाहनों में18 बस एवं 223 हल्के वाहन थे।
उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, पंजाब, गुजरात, राजस्थान आदि राज्यों से लौटे लोगों का लखनपुर में पहुंचने पर पहले स्क्रीनिग की गई, जिसमें शामिल कठुआ व आसपास के निवासियों का कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल भी लिया गया। उसके बाद अन्य जिलों के लोगों को विजयपुर ठंडीखुई तक जाने की अनुमति दी गई। इसमें सांबा, श्रीनगर, लद्दाख, रियासी, रामबन, राजौरी, जम्मू, ऊधमपुर और कठुआ के लोग शामिल थे। इन लोगों की रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि कठुआ और अन्य जिले में कोरोना संक्रमित मामले कितने बढ़ते हैं।