Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: किसानों के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का मुक्की

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदेश भाजपा मुख्यालय त्रिकूटा नगर के बाहर पहुंच गए और वहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

By Vikas AbrolEdited By: Published: Tue, 12 Jan 2021 06:27 PM (IST)Updated: Tue, 12 Jan 2021 06:27 PM (IST)
Jammu Kashmir: किसानों के मुद्दे पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस से हुई धक्का मुक्की
किसानों के मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने थालियां बजाते हुए प्रदर्शन किया।

जम्मू, राज्य ब्यूरो । किसानों के मुद्दे पर जम्मू कश्मीर प्रदेश यूथ कांग्रेस ने थालियां बजाते हुए प्रदर्शन किया। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए प्रदेश भाजपा मुख्यालय त्रिकूटा नगर के बाहर पहुंच गए और वहां पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की हो गई। कार्यकर्ताओं ने किसानों के आंदोलन के समर्थन और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

loksabha election banner

प्रदेश यूथ कांग्रेस के प्रधान उदय चिब के नेतृत्व में कार्यकर्ता थालियां और ढोल लेकर भाजपा मुख्यालय के बाहर पहुंच गए। थालियां और ढोल बजाते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी सरकार को नींद से जागना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने किसान विरोधी नरेंद्र मोदी, किसान एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। उदय चिब ने कहा कि किसान आंदोलन में 57 किसानों की मौतें हो गई हैं और किसान ठंड के बीच आंदोलन कर रहे है। हमारी मांग है कि तीनों कृषि सुधार कानून वापिस लिए जाएं। किसानों के बेटे देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे है वहीं किसान आंदोलन में अपनी जान दांव पर लगा रहे है। अब तो सर्वोच्च न्यायालय ने भी कृषि कानूनों पर रोक लगा दी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि अंबानी और अदानी को फायदा पहुंचाने के लिए ही कृषि कानून लाए गए हैं। कांग्रेस किसानों के हितों के लिए आंदोलन करती रहेगी। प्रदर्शनकारियों में अनिरुद्ध साहनी, रिक्की दलोत्रा, निमरनदीप सिंह, रंजीत चोपड़ा, लतीश शर्मा, बीरेंद्र प्रताप, रणजोत सिंह, मानव चौधरी, हैपी रंधावा व अन्य शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.