वोटरों में बांटने के लिए आई शराब व भुक्की पकड़ी
??????? ???? ???? ???? ?? ??? ??? ?? ???? ???? ????? ????? ??? ????? ???? ??? ????? ?? ???? ?? ??????? ????? ?? ???? ?? ???? ??? ??? ?????? ?? ????? ?? ???? ???? ?? ??? ???? ?? ????? ?? ???? ?????? ????? ???? ???? ????? ????? ????? ?????? ???? ??? ?? ??? ??? ????
जागरण संवाददाता, जम्मू : शहर के डिग्याना इलाके से पुलिस ने एक युवक को शराब की बोतलों और भुक्की के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि युवक नशे की इस खेप को चुनाव में वोटरों को बांटने के लिए किसी प्रत्याशी के लिए लेकर जा रहा था। अलबत्ता जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। गांधीनगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित के कब्जे से देसी शराब की साठ बोतल व आठ किलो भुक्की बरामद हुई। उसकी पहचान बलबीर कुमार निवासी नानक नगर के रूप में हुई।
चुनाव के चलते जम्मू पुलिस ने इन दिनों शहर में गश्त बढ़ाई है। मंगलवार सुबह पुलिस जवान डिग्याना में पैदल गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने एक कार चालक को पुलिस कर्मियों को देखकर हड़बड़ाहट में वहां से भागते हुए देखा। जवानों ने डिग्याना पुलिस चौकी के बाहर नाके पर तैनात कमियों को कार चालक की गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना दी। नाके पर तैनात जवानों ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। कार चालक ने हालांकि मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। वाहन की तलाशी के दौरान उसके अंदर से शराब तथा भुक्की बरामद हुई। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया। शराब और भुक्की की खेप को वह कहां से लेकर आया है, इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।