Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: भाजपा किसी एक को निशाना नहीं बनाए, पूर्व मंत्रियों-विधायकों से सरकारी आवास खाली करवाए: साहनी

योगेश साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार को सभी एक समान नजर से देखते हुए किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों को उनके कार्यकाल के दौरान प्रदान किए गए सरकारी आवास खाली करवाने के लिए दिशा निर्देश जारी कर देने चाहिए।

By vikas abrolEdited By: Vikas AbrolPublished: Tue, 29 Nov 2022 04:33 PM (IST)Updated: Tue, 29 Nov 2022 04:33 PM (IST)
Jammu Kashmir: भाजपा किसी एक को निशाना नहीं बनाए, पूर्व मंत्रियों-विधायकों से सरकारी आवास खाली करवाए: साहनी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री योगेश साहनी।

जम्मू, जागरण संवाददाता। प्रदेश सरकार द्वारा महबूबा मुफ्ती सहित अन्य विधायकों से सरकारी आवासी सुविधा खाली करवाने का मुद्दा राजनीतिक रंग लेना शुरू हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्ववर्ती राज्य जम्मू-कश्मीर के पूर्व मंत्री योगेश साहनी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार को किसी एक को लक्षित करने की बजाय सभी पूर्व मंत्रियों व विधायकों से सरकारी आवास खाली करवाने चाहिए, चाहे वह किसी भी पार्टी का हो। उन्होंने कहा कि भाजपा को हाई प्रोफाइल व्यक्तियों को निशाना बनाकर अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ अपनी शक्ति को हथियार के रूप में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

loksabha election banner

योगेश साहनी ने कहा कि भाजपा सरकार को सभी एक समान नजर से देखते हुए किसी भी राजनीतिक पार्टी से संबंधित पूर्व मंत्रियों व पूर्व विधायकों को उनके कार्यकाल के दौरान प्रदान किए गए सरकारी आवास खाली करवाने के लिए दिशा निर्देश जारी कर देने चाहिए।

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि जहां एक ओर भाजपा अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं को बेदखली के लिए नोटिस दिया, वहीं भाजपा के कईं नेता अभी भी सरकारी आवासों में रह रहे हैं जो साफतौर पर भेदभाव को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ऐसे सभी पूर्व मंत्रियों और विधायकों को चिन्हित कर उनसे जल्द से जल्द सरकारी आवासीय सुविधा वापिस लेनी चाहिए। भाजपा की कथनी और करनी में काफी अंतर है और यह प्रदेश के लोगों के साथ सरासर धोखाधड़ी है। उन्होंने कहा कि भाजपा बदले की कार्रवाई कर रही है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यह कदम निंदनीय है। भापजा सरकार को सभी को एक समान देखना चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.