योग दिवस पर आरएसपुरा क्षेत्र में कई जगहों पर आयोजित हुए कार्यक्रम
?? ??????? ?? ???? ?????? ????? ?? ???? ??? ?? ?? ?????? ???? ???? ??? ?? ??? ??? ?? ???? ?? ?? ?????? ? ????? ?? ???? ??? ???? ?? ??? ?? ???? ???? ?????? ???? ????? ?? ??? ?? ????? ?? ?? ????? ?? ?? ???? ??? ?????? ?????? ????? ???? ???? ?? ???? ??????? ?? ?? ??? ???? ?? ????????? ?????? ???? ?? ??? ???? ????? ???? ??? ????? ?? ??? ?? ?????? ?? ???? ??? ????? ?? ???????? ????? ?????????? ????? ????? ??? ?? ????? ???? ???? ?? ?? ?? ??? ???? ?? ????????? ??? ???? ????????? ??? ??? ???? ?????? ??? ??? ?? ????? ?? ????????? ??????? ?????????
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : उपजिला के मुख्य कस्बे आरएसपुरा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को पांचवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजित किए गए। योग प्रशिक्षकों द्वारा सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित आमजन को योगाभ्यास कराया गया और योग से होने वाले फायदों के बारे में जानकारी देते हुए इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की बात कही।
भारत-पाक सीमा पर अब्दुल्लियां सुरक्षा पोस्ट पर कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में गांव अब्दुल्लियां, चंदू चक, लाइयां के स्थानीय ग्रामीणों सहित सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सामूहिक योग क्रियाएं की। कार्यक्रम में 127वीं वाहिनी कमाडेंट अभिताभ पवार सहित पंचायत अब्दुल्लियां की सरपंच नीलम रानी ने मुख्य रूप से भाग लिया। योग दिवस पर अपने संदेश में वाहिनी कमांडेंट अभिताभ पवार ने कहा कि योग से इंसान का शारीरिक ही नहीं मानसिक विकास भी संभव है।
दूसरी ओर आरएसपुरा स्थित देवीद्वारा मंदिर परिसर में भी भाजपा जिला इकाई की ओर से योग दिवस पर कार्यक्रम रखा गया। कार्यक्रम में योग गुरु कैप्टन हंस राज ने लोगों को योगाभ्यास करवाया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री चौधरी शाम लाल, जिला प्रधान बृजेश्वर सिंह, भूषण डोगरा, नपा चेयरमैन सतपाल पप्पी, पूर्व विधायक प्रो. गारू राम भगत सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों ने भाग लिया। आरएसपुरा स्थित सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में भी भारतीय योग संस्थान की ओर से योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को योगाभ्यास करवाया गया। इसके अलावा सीमांत गांव रंगपुर मौलानियां स्थित महाराजा सूरजमल हाई स्कूल, डोगरा पब्लिक हाई स्कूल, शिव नगर में योग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।