नेकां छोड़ थामा भाजपा का दामन
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : रविवार को दो दर्जन की संख्या में नेकां के कार्यकर्ता भाजपा में शामि
By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jan 2018 10:00 PM (IST)
संवाद सहयोगी, आरएसपुरा : रविवार को दो दर्जन की संख्या में नेकां के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। भाजपा की ओर से आरएसपुरा-चकरोई रोड स्थित माही रिजोर्ट में एक जनसभा की गई। इस दौरान नेशनल काफ्रेंस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर सिंचाई मंत्री चौ. शाम लाल मुख्य रूप से उपस्थित थे। नेशनल कांफ्रेंस छोड़ कर भाजपा में आए कार्यकर्ताओं को हार पहनाकर स्वागत किया। संचाई मंत्री चौ. शाम लाल ने कहा कि कि जिस तरह से लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उससे साफ हो रहा है कि लोग भाजपा सरकार से कितने खुश हैं।
इसलिए नेकां कार्यकर्ता पार्टी छोड़ कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें