कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला मजदूर का शव
आरएसपुरा क्षेत्र के जिद्ड मेलू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लट
By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Apr 2020 07:46 AM (IST)Updated: Sat, 04 Apr 2020 07:46 AM (IST)
आरएसपुरा: क्षेत्र के जिद्ड मेलू गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। मृत व्यक्ति दयाल चौधरी (45) पुत्र तीर्थराम स्थानीय निवासी था। बताया जा रहा है कि दयाल मेहनत मजूदरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। वह शुक्रवार को घर से किसी काम से निकला था। बाद में उसका शव गांव के बाहर एक कब्रिस्तान में पेड़ से लटका मिला। इस मामले की जानकारी मिलने स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने शव को कब्जे में लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें