महिलाएं सीखेंगी आत्मनिर्भर बनने के गुर
हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे भीख मांगे, चोरियां करें। लिहाजा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी प्रतिभा का निखारने का काम किया जाता है।
By Preeti jhaEdited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 05:13 PM (IST)Updated: Thu, 08 Feb 2018 05:18 PM (IST)
v style="text-align: justify;">जागरण संवाददाता, जम्मू : समाज कल्याण के लिए आगे बढ़ते हुए मदर हेल्पेज (एक अंतरराष्ट्रीय संस्था) ने जगटी में अपना कार्यालय खोला है। महिलाओं, युवाओं को विभिन्न प्रशिक्षण देते हुए आत्मनिर्भर बनाने के साथ संस्था उन्हें खेल गतिविधियों में शामिल होने को प्रेरित करेगी।
बुधवार को यहां समूह थिएटर वूमेन विंग व मदर हेल्पेज ने एक संयुक्त पत्रकारा वार्ता में यह जानकारी दी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए संस्था के चीफ डॉ. सोहेल नास्ती ने कहा कि हम महिलाओं को वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर उपलब्ध करवाते हुए प्रशिक्षित करते हैं। ऐसा ही एक सेंटर हम माइग्रेंट कैंप पुरखू में खोलने जा रहे हैं। इतना ही नहीं नशे की गर्त में जा रहे युवाओं को इससे दूर करने के लिए उनका परामर्श भी किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को खेल गतिविधियों में शामिल करने के लिए भी तरह-तरह के कार्यक्रम करेंगे।
उन्होंने कहा कि संस्था सामुदायिक विकास कार्यक्रमों का भी आयोजन करती है ताकि प्रतिभावान, मेधावी बच्चों, युवाओं को आगे लाया जा सके। हम नहीं चाहते कि हमारे बच्चे भीख मांगे, चोरियां करें। लिहाजा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी प्रतिभा का निखारने का काम किया जाता है। इतना ही नहीं, संस्था पर्यावरण संरक्षण के लिए भी काम करती है। ऐसे कार्यक्रमों को शुरू किया जाएगा, जिससे लोगों को जागरूक करते हुए अपने आसपास साफ-सफाई रखने को प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा इस प्रशिक्षण को पा कर महिलाएं आत्म नीर्भर बनेगीव उनकी आमदनी में भी लाभ होगा।उन्होंने कहा कि मदर हेल्पेज ने अवंतीपोरा यूनिवर्सिटी के साथ समझौता भी कर रखा है। इसके तहत भी हम विभिन्न प्रोग्राम शुरू करेंगे। इस मोके पर कंट्री मैनेजर रिजवान वानी, समूह थिएटर वूमेन विंग की प्रधान अनिता चांदपुरी, प्रिंसी भट्ट, कमल चांदपुरी आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें