Move to Jagran APP

Jammu Kashmir : महिला सशक्तीकरण से जम्मू कश्मीर के विकास में आएगा बदलाव, मजबूत समाज बनाने के लिए यह जरूरी है

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में प्रगति करने के अवसर प्रदान कर रही है। महिलाओं के आर्थिक सामाजिक विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। महिला सशक्तीकरण और तकनीकी क्षेत्र में उनकी भागीदारी मजबूत समाज बनाने के लिए जरूरी है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 23 May 2022 10:31 AM (IST)Updated: Mon, 23 May 2022 10:31 AM (IST)
Jammu Kashmir : महिला सशक्तीकरण से जम्मू कश्मीर के विकास में आएगा बदलाव, मजबूत समाज बनाने के लिए यह जरूरी है
जम्मू कश्मीर सरकार कर संभव कोशिश कर रही है कि हमारी बेटियां ज्ञान, कौशल व आत्मविश्वास में पूर्ण हो।

जम्मू, राज्य ब्यूरो : जम्मू कश्मीर में सरकार का ध्यान महिला सशक्तीकरण की तरफ है। महिलाओं को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर उन्हें आत्मनिर्भर ही नहीं बनाया जा रहा है बल्कि कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसर जुटाने में भी मदद की जा रही है।

loksabha election banner

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में प्रगति करने के अवसर प्रदान कर रही है। महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। महिला सशक्तीकरण और तकनीकी क्षेत्र में उनकी भागीदारी मजबूत समाज बनाने के लिए जरूरी है। पहली बार सरकार ने ऐतिहासिक फैसला किया है कि दूसरे राज्यों में जिन लड़कियों की शादी हुई है, वे भी डोमिसाइल की हकदार है। इसके लिए जम्मू कश्मीर डोमिसाइल नियमों में संशोधन किया गया।

हाल ही में उपराज्यपाल ने जम्मू कश्मीर के पहले महिला साइक्लिंग क्लब वूमेन डू प्राइड के सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने महिलाओं से कहा कि सुशासन, बिजनेस व अन्य क्षेत्रों में महिलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। महिला सशक्तीकरण से जम्मू कश्मीर के विकास में बदलाव आएगा। जम्मू कश्मीर सरकार कर संभव कोशिश कर रही है कि हमारी बेटियां ज्ञान, कौशल व आत्मविश्वास में पूर्ण हो।

शासन में उन्हें हर स्तर पर शामिल किया जाएं। आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन की स्कालरशिप, जम्मू कश्मीर सरकार की योजनाएं हौसला, तेजस्वनी, उम्मीद, एलजी सुपर 75, परवाज, मुमकिन व अन्य प्रयास महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हैं। सरकार का ध्यान इस बात पर है कि महिला सशक्तीकरण की योजनाओं को प्रभावी तरीके से लागू किया जाए।

कौशल विकास का प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक विकास में अवसर प्रदान किए जाएं। साल 2021 में कश्मीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में 94 गोल्ड मेडल थे, जिसमें 66 लड़कियों को मिला। इस्लामिक यूनिवर्सिटी आफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी अवंतीपोरा के दीक्षांत समारोह में भी गोल्ड मेडल हासिल करने वाली अधिकतर लड़कियां थीं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.