International Womens Day : जम्मू कश्मीर की कमान महिलाओं के हाथ
जम्मू कश्मीर प्रशासन में महिलाओं को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जम्मू के डिप्टी कमिश्नर से लेकर कई विभागों की कमान महिलाओं के हाथ है।
जम्मू, रोहित जंडियाल । जम्मू कश्मीर प्रशासन में महिलाओं को कई अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जम्मू के डिप्टी कमिश्नर से लेकर कई विभागों की कमान महिलाओं के हाथ है। इन विभागों में जम्मू नगर निगम, शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग तक शामिल हैं। ये सभी अपने विभागों में बखूबी काम को अंजाम दे रही हैं। जम्मू में डिप्टी कमिश्नर पद पर सुषमा चौहान आसीन है। वह पिछले सात महीनों से इस पद पर तैनात हैं। उनका कहना है कि आइएएस करने में उनके पिता ने उनकी सहायता की। वह इंजीनियर थी लेकिन उनके पिता ने उन्हें आइएएस के लिए प्रेरित किया। उनका प्रयास रहता है कि उनके पास आने वाले हर व्यक्ति की समस्या का समाधान हो।
जम्मू में नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी भी आइएएस अधिकारी अवनी लवासा के पास है। इसके अलावा जम्मू विकास प्राधिकरण के वाइस चेयरपर्सन का अतिरिक्त प्रभार भी है। अवनी लवासा को केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यह जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसी विभाग में सचिव पद पर टीना महाजन भी हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की कमान वरिष्ठ केएएस अधिकारी अनुराधा गुप्ता को सौंपी गई है। उनका कहना है कि कई महिलाएं मेरे लिए प्रेरणा की स्नोत रही हैं। घर से शुरुआत करूं तो मेरी मां मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणास्रोत हैं। उनका स्वभाव और हर बात को लेकर संयम काफी कुछ सिखाता है। मेरी बहन डॉ. सुनैना ने मेरा हर कदम पर साथ दिया। अब बेटी हर वक्त साथ देती है। वह मुङो मां की तरह संभालती है। उसकी संवेदनशीलता मुङो प्रेरित करती है। इसके अलावा मेरी दोस्त जेके स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की चेयरपर्सन प्रो. वीणा पंडिता, पूर्व अधिकारी विनीता गुप्ता, देवलता जाहिदा खान सभी से काफी कुछ सीखने को मिला। मेरा सभी महिलाओं से एक ही संदेश है कि वे अपने भीतर खुशी लाएं। यह महिला है जो विश्व को सशक्त बना सकती है। उसे केवल अपनी अंतरआत्मा को देखना है, उसे सभी प्रश्नों के उतर मिल जाएंगे।
डॉ. रेणु खजूरिया स्वास्थ्य विभाग को देख रही हैं। वह पिछले चार महीने से स्वास्थ्य निदेशक के पद पर है। इस समय जम्मू में कोरोना वायरस जैसी बीमारी से निपटने में अहम भूमिका निभा रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें बचपन से डॉक्टर बनने का जुनून था। बस इसी सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मेहनत की। इसमें उनके परिजनों ने पूरा सहयोग किया। पुरुष प्रधान क्षेत्र उद्योग विभाग के निदेशक पद पर अनु मल्होत्र नियुक्त हैं। इस पद पर बैठना उनके लिए सम्मान की बात है। इसके लिए परिजनों का पूरा सहयोग रहा है। उनके पास इस समय वैश्विक सम्मेलन को करने की जम्मेदारी है। वह तमाम चुनौतियों का सफलतापूर्वक अंजाम दे रही हैं। उनका कहना है कि उन्हें जो जम्मेदारी सौंपी जाती है, उसे गंभीरता से निभाती हैं। सूचना विभाग के निदेशक के पद पर डॉ. सहरिश असगर नियुक्त हैं। वह जम्मू की पहली मुस्लिम महिला है जिन्होंने आइएएस की थी। वह कई अहम पदों पर तैनात रह चुकी हैं। जीएमसी की प्रिंसिपल डॉ. सुनंदा रैना है। उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम कदम उठाए। उनका कहना है कि इस पद पर काम करना ही एक बेहतरीन अनुभव है। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में सभी ने मदद की है।