Move to Jagran APP

बारिश में मकान ढहने से महिला की मौत, चार जख्मी; भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे फिर बंद

वहीं भारी बारिश के चलते जम्मू संभाग में रामबन जिले के पंतिहाल व ऊधमपुर से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित तोल्डी नाला के पास गत शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भूस्खलन हुआ।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 28 Mar 2020 11:51 AM (IST)Updated: Sat, 28 Mar 2020 11:51 AM (IST)
बारिश में मकान ढहने से महिला की मौत, चार जख्मी; भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे फिर बंद
बारिश में मकान ढहने से महिला की मौत, चार जख्मी; भूस्खलन के बाद जम्मू-श्रीनगर हाईवे फिर बंद

जेएनएन, आरएसपुरा/ऊधमपुर: जम्मू कश्मीर में मौसम का बदला मिजाज जनजीवन पर भारी पड़ गया। भारी बारिश के चलते जम्मू जिले के आरएसपुरा के पास गांव में एक मकान ढह गया। इसमें महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग जख्मी हो गए। जम्मू-श्रीनगर हाईवे कई जगह भूस्खलन होने से फिर बंद हो गया है। जम्मू से कश्मीर के लिए जरूरी सामान लेकर निकले ट्रक रास्ते में ही फंस गए हैं। इसके अलावा गुलमर्ग और पहलगाम में बर्फबारी भी हुई है।

loksabha election banner

शुक्रवार को तड़के शुरू हुइ बारिश कइ जगह कहर बनकर बरसी। रात तक लगातार बारिश हो रही थी। बारिश के चलते तवी, चिनाब समेत अन्य नदी और नालों में जल प्रवाह काफी बढ़ गया है। तेज बारिश के चलते दोपहर को आरएसपुरा के साथ लगते गांव जिंदड़मेलू में एक मकान ढह गया। यह कच्चा मकान था। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग मलबे में दब गए। मकान के गिरने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बारिश के दौरान ही मलबा हटाने में जुट गए। डेढ़ घंटे की मशक्कत कर सभी को निकाल लिया गया। इस बीच, पुलिस भी पहुंच गई। उन्होंने सभी को आरएसपुरा उप जिला अस्पताल भर्ती कराया। कुछ घायलों जम्मू राजकीय मेडिकल कालेज में रेफर किया गया। इलाज के दौरान तोशी देवी (58) पत्नी दर्शन कुमार की मौत हो गई। घायलों में रेखा देवी (25) पत्नी नरेश कुमार, सुरेखा देवी (19) व रूहिया कैथ पुत्री दर्शन कुमार और दर्शन कुमार शामिल हैं।

पंतिहाल व तोल्डी नाला में भूस्खलनः वहीं भारी बारिश के चलते जम्मू संभाग में रामबन जिले के पंतिहाल व ऊधमपुर से दस किलोमीटर की दूरी पर स्थित तोल्डी नाला के पास गत शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भूस्खलन हुआ। इससे जम्मू-श्रीनगर हाईवे बंद हो गया। इससे जरूरी सामान लेकर जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रहे ट्रकों को ऊधमपुर में विभिन्न जगहों पर रोकना पड़ा। मलवे को हटाने का काम चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि शाम तक हाइवे को फिर से यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।

आज मौसम में आएगा सुधारः वीरवार की रात से लेकर शुक्रवार की सुबह तक गुलमर्ग, पहलगाम, जोजिला, पवित्र गुफा, पीरपंचाल की पहाड़ियों और एलओसी के साथ सटे उच्चपर्वतीय इलाकों में हिमपात होता रहा। श्रीनगर, बड़गाम, बारामुला, कुपवाड़ा, हंदवाड़ा, काजीगुंड समेत वादी के निचले इलाकों में दिनभर बारिश होती रही। इससे आसपास के क्षेत्रों में काफी ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दोपहर के बाद से मौसम सुधरने के आसार हैं। हालांकि, यह कुछ ऊंचे स्थानों पर भारी हिमस्खलन और भूस्खलन का कारण बन सकता है। इसलिए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है। जम्मू में 51.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.