संशोधित ::: पाक गोलाबारी में घायल महिला ने दम तोड़ा
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पाकिस्तान की गोलबारी में घायल महिला की बुधवार को जम्मू के मेडिकल कॉल
राज्य ब्यूरो, जम्मू : पाकिस्तान की गोलाबारी में घायल महिला की बुधवार को जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। महिला की मौत के साथ ही सीमा पर गोलीबारी में मृतकों की संख्या 15 हो गई है। इनमें सीमा सुरक्षा बल के चार जवान भी शामिल हैं।
15 मई से अब तक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की गोलाबारी में जम्मू संभाग के जम्मू, कठुआ व सांबा जिलों में चार सीमा प्रहरी शहीद हो चुके हैं, जबकि 15 आम लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 75 लोग घायल हैं। बुधवार को जम्मू जिले के बिश्नाह के अरनिया निवासी दर्शना देवी पत्नी त्रिलोक ¨सह की दोपहर करीब एक बजे मौत हो गई। वह 21 मई को अरनिया में भारी गोलाबारी में घायल होने के बाद अस्पताल में उपचाराधीन थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। बुधवार शाम दर्शना देवी का ¨पडी चाढ़का गांव में अंतिम संस्कार किया गया।
इसी बीच दर्शन देवी के साथ पाकिस्तान की गोलाबारी में 19 लोग घायल हुए थे। एक आठ महीने के बच्चे की भी गोली लगने से मौत हो गई थी। इस समय भी जम्मू के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गोलाबारी में घायल कई सीमांतवासियों का इलाज चल रहा है।