वैष्णों देवी मार्ग पर महिला श्रद्धालु की मौत
परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की बीती रात वैष्णो देवी मार्ग पर पंछी जलपान केंद्र के पास हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 14 Aug 2018 02:21 PM (IST)Updated: Tue, 14 Aug 2018 02:21 PM (IST)
कटडा़, संवाद सहयोगी। परिजनों के साथ मां वैष्णो देवी के दर्शन को आई महिला श्रद्धालु की बीती रात वैष्णो देवी मार्ग पर पंछी जलपान केंद्र के पास हृदय गति रुकने से मौत हो गई।
महिला श्रद्धालु की पहचान मातीया उम्र 65 साल पत्नी इंद्रजीत निवासी सोहासखास कमसिनखुर्द महाराजगंज उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक महिला श्रद्धालु बीती रात मां वैष्णो देवी के दर्शन के बाद आधार शिविर कटरा की ओर वापस आ रही थी कि भवन मार्ग पर पंछी जलपान केंद्र के पास अचानक अचेत हो गई जिसे पास ही की डिस्पेंसरी में लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें