विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कौन हैं उदय भानु चिब, जिन्हें बनाया गया यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष, 44 साल बाद जम्मू-कश्मीर के युवा को मिली जिम्मेदारी

Published: Sun, 22 Sep 2024 09:41 PM (IST)

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने 44 साल बाद जम्मू-कश्मीर के एक युवा नेता उदय भानु चिब को ...और पढ़ें

Jammu Kashmir News: राहुल गांधी के साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब।
Jammu Kashmir News: राहुल गांधी के साथ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब।

HighLights

  1. कांग्रेस नेता हरि सिंह के बेटे हैं उदयभानु चिब।
  2. एनएसयूआई से की थी राजनीतिक पारी की शुरुआत।
  3. एनएसयूआई का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाए गए।

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में चल रहे विधानसभा चुनावों के बीच कांग्रेस ने 44 वर्ष बाद जम्मू-कश्मीर के किसी युवा को भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष उदय भानु चिब को भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

उन्हें श्रीनिवास बी वी के स्थान पर यह जिम्मेवारी सौपी गई है। चिब इस समय भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव हैं। इससे पहले वर्ष 1980 में गुलाम नबी आजाद भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने उदय भानु चिब को तत्काल प्रभाव से भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

टिकट नहीं मिलने से नाराज था चिब

उदय भानु चिब भी विधानसभा चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन उन्हें टिकट नहीं दी गई। कहा जा रहा है कि वह जम्मू नॉर्थ सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन वह सीट कांग्रेस ने अपने सहयोगी गठबंधन के साथी नेशनल कान्फ्रेंस को दे दी। इससे चिब भी नाराज थे। अब कांग्रेस ने उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सोंपी है।

पार्टी ने सौंप दी बड़ी जिम्मेदारी

एक दिन पहले ही कांग्रेस ने अपनी एक ओर युवा नेता भानु महाजन को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस का कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया था। कांग्रेस ने यह स्पष्ट रूप से कहा था कि जिन नेताओं को वे टिकट नहीं दे पाए हैं, उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।

उदय भानु इससे पहले कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से जुड़े थे। बाद में वह एनएसयूआई के जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष भी रहे। चिब को एनएसयूआई का राष्ट्रीय महासचिव भी नियुक्त किया गया था। इसके बाद वह प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे।

कौन हैं उदय भानु चिब

उदय भानु चिब जम्मू के पलौड़ा के रहने वाले हैं। कांग्रेस नेता हरि सिंह चिब के बेटे हैं। उन्होंने अपनी राजनीतिक पारी कांग्रेस के छात्र संगठन एनएसयूआई से की थी। इसके बाद वे एनएसयूआई के जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष भी रहे। चिब को एनएसयूआई का राष्ट्रीय महासचिव भी बनाया गया है।

इसके बाद वह प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। पार्टी के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने अब उन्हें यूथ कांग्रेस के नया अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें- J&k Election 2024: 'आतंकवाद रुकने पर ही पाकिस्तान के साथ शांति', राजौरी में राजनाथ सिंह बोले- सफल नहीं होंगे दुष्ट एजेंडे