जम्मू : शहर में कब सैनिटाइजेशन अभियान शुरू करेगा नगर निगम
निगम आयुक्त अवनी लवासा से अपील की कि वे बिना देरी सैनिटाइजेशन अभियान शुरू करवाएं व अन्य प्रभावी कदम उठाएं। प्रीतम सिंह ने कहा कि नगर निगम ने कोरोना से लड़ने के लिए कई मशीनें खरीदी हैं। इनका कब उपयोग किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, जम्मू : कोरोना संक्रमण तेजी से शहर में फैल रहा है। अब तक शहर में कई कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं, लेकिन निगम ने अब तक सैनिटाइजेशन नहीं शुरू किया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं वार्ड 55 कुंजवानी के कारपोरेटर प्रीतम ¨सह ने रविवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि क्या जब कोरोना पूरे शहर को अपनी चपेट में ले लेगा, तब नगर निगम सैनिटाइजेशन शुरू करवाएगा।
उन्होंने निगम आयुक्त अवनी लवासा से अपील की कि वे बिना देरी सैनिटाइजेशन अभियान शुरू करवाएं व अन्य प्रभावी कदम उठाएं। प्रीतम सिंह ने कहा कि नगर निगम ने कोरोना से लड़ने के लिए कई मशीनें खरीदी हैं। इनका कब उपयोग किया जाएगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन व भाजपा नेतृत्व को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सड़कों व पार्कों का विकास, स्ट्रीट लाइटों की समस्या जस की तस बनी हुई है। कुछ काम छोड़ दिए जाएं तो जमीनी स्तर पर काम नहीं दिख रहे हैं। दावे ज्यादा और काम कम किया जा रहा है।
सतर्कता से हम कोरोना को फिर देंगे मात : ब्लाक की गरवाल पंचायत के सरपंच मोहनलाल शर्मा ने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वे कोरोना की तीसरी लहर को लेकर सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ विभाग भी कह चुका है यह लहर दूसरी से ज्यादा खतरनाक हो सकती है, क्योंकि ओमिक्रोन वैरिएंट बहुत तेजी से फैलता है। सरपंच ने लोगों से कहा कि वे बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें, क्योंकि जरा सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। शुक्रवार से जिला प्रशासन सांबा ने सप्ताहिक लाकडाउन लगा दिया है। ऐसे में यदि सतर्कता बरतेंगे तो एक बार फिर कोरोना को हराने में कामयाब हो जाएंगे। सरपंच मोहनलाल ने यह भी कहा कि अभी 15-18 वर्ष के बच्चों को वैक्सीन लगाई जा रही है। सभी को अपने बच्चों को यह वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।