राहुल प्रचार करने लेह आते तो हमारे लोग भी उनके चुटकुलों पर हंस लेते: सांसद जामयांग
भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष जामयांग सेरिग नामग्याल ने लेह हिल काउंसिल चुनाव प्रचार से दूरी बनाने वाले कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी प्रचार करने लेह आते तो यहा के लोग भी उनके चुटकुलो पर हंस लेते। लेह हिल काउंसिल चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचार को निशाना बनाने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हम चाहते थे कि सोनिया गांधी भी लेह आकर यह बताती कि उनकी पार्टी सत्तर सालों में लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश क्यों नही बना पाई।
राज्य ब्यूरो, जम्मू : भाजपा सांसद व प्रदेश अध्यक्ष जामयांग सेरिग नामग्याल ने लेह हिल काउंसिल चुनाव प्रचार से दूरी बनाने वाले कांग्रेस नेतृत्व को निशाना बनाते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी प्रचार करने लेह आते तो यहा के लोग भी उनके चुटकुलो पर हंस लेते। लेह हिल काउंसिल चुनाव में भाजपा के स्टार प्रचार को निशाना बनाने वाली कांग्रेस पर पलटवार करते हुए भाजपा सांसद ने कहा कि हम चाहते थे कि सोनिया गांधी भी लेह आकर यह बताती कि उनकी पार्टी सत्तर सालों में लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश क्यों नही बना पाई।
भाजपा सांसद लेह के माठो गांव में वीरवार को मतदान करने के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे। लेह हिल काउंसिल चुनाव में भाजपा ने प्रचार के लिए अपने चार केंद्रीय मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय महासचिव को भी लाया। इस पर कांग्रेस ने अपने प्रचार के दौरान भाजपा को खूब घेरा था।
सांसद ने लेह हिल काउंसिल चुनाव में भाजपा की जीत का दावा करते हुए केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पहली पहली बार हिल काउंसिल चुनाव होने पर सबको बधाई दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने ही लद्दाख के लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के साथ क्षेत्र विकास को गति प्रदान की है। पार्टी लद्दाख के विकास के प्रति समर्पित है। भाजपा सांसद ने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का मतदान के लिए घरों से बाहर निकलना इस बात का सुबूत है कि लोगों को भाजपा पर पूरा विश्वास है।