Move to Jagran APP

Jammu Kashmir: अभी चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, हवाई सेवाएं पांचवें दिन भी रही प्रभावित

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बारिश के अलावा ओलावृष्टि होगी। इससे भूस्खलन हो सकता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 10 Dec 2019 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 10 Dec 2019 03:08 PM (IST)
Jammu Kashmir: अभी चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, हवाई सेवाएं पांचवें दिन भी रही प्रभावित
Jammu Kashmir: अभी चार दिन तक बिगड़ा रहेगा मौसम, हवाई सेवाएं पांचवें दिन भी रही प्रभावित

जम्मू, जेएनएन। अगले चार दिन तक मौसम इसी तरह बिगड़ा रहेगा। यही नहीं जम्मू और कश्मीर के मैदानी व पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी होने के भी आसार बने हुए हैं। घने कोहरे का कहर अभी भी बना हुआ है। वादी का हवाई संपर्क लगातार पांचवें दिन भी देश के अन्य राज्यों से कटा रहा। बर्फीली हवा के थपेड़े ठंड का अहसास करा रहे हैं। प्रसिद्ध डल झील में लगातार जम रही बर्फ की परत और मोटी हो रही है। जम्मू संभाग की बात करें तो भद्रवाह, बनी, पुंछ, राजौरी के उच्च पर्वतीय इलाकों में कई जगह नालों, दरियाओं के किनारों पर पानी बर्फ बन गया है।

loksabha election banner

जम्मू के निचले क्षेत्रों की बात करें तो वहां भी बर्फीली हवाओं के बीच बादल और सूरज के बीच लुकाछिपी का सिलसिला सुबह से चल रहा है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे आज भी एक तरफा खुला है। श्रीनगर की हवाई सेवाएं घने कोहरे के कारण लगातार पांचवें दिन भी प्रभावित रही। यहां लगातार बढ़ते ठंड के प्रकोप को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने आज से यहां छुट्टियां घोषित कर दी हैं। नर्सरी से लेकर 12 कक्षाएं 22 फरवरी तक बंद रहेंगी। जम्मू संभाग में गत सोमवार की बात करें तो कटड़ा सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 18.1 डिग्री रिकॉर्ड किया। सबसे ज्यादा ठंड गुलमर्ग में रही। अधिकतम तापमान जमाव बिंदू शून्य डिग्री सेल्सियस पर बना रहा।

पानी के लिए बर्फ में जमे नलों के नीचे आग जला रहे लोग : जम्मू कश्मीर में अधिकतम तापमान सामान्य से करीब छह डिग्री नीचे जा चुका है। लद्दाख में सामान्य से 10 डिग्री नीचे पहुंच चुका है। न्यूनतम तापमान घाटी व जम्मू प्रांत के उच्च पर्वतीय इलाकों में जमाब ङ्क्षबदू पर या फिर उससे नीचे बना हुआ है। घाटी में डल झील समेत अधिकांश झीलें व नदी नाले जमने लगे हैं। लोगों के घरों में सुबह नलों में पानी नहीं आ रहा है। पाइप में पानी जम जाता है। कई जगह लोग नलों के नीचे आग जला रहे हैं। पूरा दिन वादी में दिनभर ठंडी हवाओं का कहर जारी रहा। रही सही कोहरे ने पूरी कर दी। अधिकांश लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुबके रहे। जम्मू प्रांत में आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। अगर बीच में कहीं धूप निकली तो जल्द ही बादलों ने उसे आगोश में ले लिया।

भूस्खलन-हिमस्खलन होने की चेतावनी: मौसम विभाग के अनुसार जम्मू और कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में बारिश के अलावा ओलावृष्टि होगी। इससे भूस्खलन हो सकता है। भूस्खलन और हिमस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग के साथ अन्य दूसरे प्रमुख मार्ग पर यातायात प्रभावित हो सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर और श्रीनगर-लेह हाईवे पर यात्र करने वालों को सलाह दी है कि वे अगले चार दिन तक ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क करने के बाद ही यात्र करें। प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी इलाकों की यात्र करने से बचने की सलाह दी है। इसी बीच 10 दिसंबर से पुन: बारिश व हिमपात होने की मौसम विभाग की संभावना पर कश्मीर प्रशासन अलर्ट हो गया है।

14 से मौसम में आने लगेगा सुधार: मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर को लद्दाख के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की बारिश और बर्फबारी शुरू होगी। 11 दिसंबर को तीव्रता और गति और बढ़ेगी। 12 दिसंबर को भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर में गुलमर्ग, पहलगाम में अच्छी बर्फबारी होने की संभावना है। 13 दिसंबर को बारिश और बर्फ कम होने लगेगी। 14 से मौसम में सुधार होने लगेगा। इसके बाद ठंड का प्रकोप तो बढ़ेगा, लेकिन बारिश व बर्फबारी से निजात मिलेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.