विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Jammu-Kashmir Weather: जम्मू-कश्मीर में फिर होगी बारिश, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; जानें मौसम का ताजा अपडेट

Published: Mon, 12 Oct 2026 02:14 PM (IST)Updated: Mon, 12 Oct 2026 02:22 PM (IST)

Jammu-Kashmir Kal Ka Mausam: जम्मू में मौसम विभाग ने 13 से 15 अक्टूबर तक बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ...और पढ़ें

जम्मू में 13 से 15 अक्टूबर तक फिर वर्षा की संभावना। (फाइल फोटो)

जम्मू में 13 से 15 अक्टूबर तक फिर वर्षा की संभावना। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. जम्मू में 13-15 अक्टूबर तक बारिश की संभावना।

  2. ऊंचाई पर हल्की बर्फबारी संभव।

  3. किसानों को धान और सेब फसल सुरक्षित रखने की सलाह।

जागरण संवाददाता, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में मौसम के मिजाज में उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के पूर्वानुमान के अनुसार, 13 अक्टूबर को अधिकांश स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी भी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार 13 से 15 अक्टूबर के दौरान कई स्थानों पर गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

इसके अलावा 16 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 17 से 23 अक्टूबर तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहने का अनुमान है।

किसानों को फसल सुरक्षित रखने की सलाह

मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए किसानों को सेब और धान की कटाई जारी रखने तथा काटी गई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है। विशेषकर जम्मू संभाग में धान की कटाई और मड़ाई कर रहे किसानों को बारिश से फसल बचाने के लिए उचित प्रबंध करने चाहिए।

खेतों में काटकर रखी गई धान की फसल को ढककर रखें और जहां संभव हो, उसे ऊंचे तथा सूखे स्थान पर सुरक्षित करें। सेब उत्पादकों को भी तैयार फसल के सुरक्षित भंडारण पर ध्यान देने की जरूरत है।

13 और 14 अक्टूबर को सतर्क रहने की सलाह

मौसम विभाग ने 13 और 14 अक्टूबर को गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। किसानों को मौसम के पूर्वानुमान पर नजर रखते हुए कटाई और फसल के भंडारण से जुड़े कार्यों की योजना बनाने की आवश्यकता है।