Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ पर ठंड का प्रकोप बढ़ा, मौसम विभाग का कहना 7 दिसंबर तक यही रहेगी स्थिति

जम्मू में सात दिसंबर तक मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियसत के आसपास रहने जबकि न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री तक रहने की संभावना है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 03:27 PM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 06:39 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ पर ठंड का प्रकोप बढ़ा, मौसम विभाग का कहना 7 दिसंबर तक यही रहेगी स्थिति
जम्मू-कश्मीर में मौसम साफ पर ठंड का प्रकोप बढ़ा, मौसम विभाग का कहना 7 दिसंबर तक यही रहेगी स्थिति

जम्मू, जेएनएन। जम्मू-कश्मीर में मौसम भले साफ है परंतु शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू-कश्मीर में अभी भी पश्चिमी विक्षोभ व्याप्त है परंतु इसका मौसम पर कोई बड़ा प्रभाव होने की संभावना नहीं है। हां ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। यही वजह है कि इससे नीचले इलाकों में ठंड बढ़ जाएगी। श्रीनगर में सात दिसंबर तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने संभावाना भी जताई गई है। यानी शहर का तापमान आठ से नौ डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है। जहां तक न्यूनतम तापमान की बात करें तो यह -2 से -3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

loksabha election banner

जम्मू में सात दिसंबर तक मौसम फिलहाल सामान्य बना रहेगा। यहां अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियसत के आसपास रहने जबकि न्यूनतम तापमान 8-9 डिग्री तक रहने की संभावना है।

कश्मीर और लद्दाख के अधिकतर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया है। रविवार को लेह की रात सबसे ठंडी रही। यहां न्यूनतम तापमान माइनस 13.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जबकि अधिकतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेह में अभी हल्के बादल छाए रहेंगे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम साफ रहेगा, लेकिन न्यूनतम तापमान लगातार गिरने से ठंड का प्रकोप बढ़ता जाएगा। वहीं जम्मू की बात करें तो यहां धूप खिली रहने के बावजूद अधिकतम तापमान कम रहा। यहां अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर के अनुसार सात दिसंबर तक जम्मू में मौसम इसी तरह साफ रहेगा।

रविवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 10.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान शून्य से 0.9 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। हालांकि, सुबह के सूरज ने कश्मीर और जम्मू दोनों क्षेत्रों के निवासियों को राहत दी। 

उत्तरी कश्मीर का गुलमर्ग जहां पिछले सप्ताह कई फीट बर्फबारी हुई थी, वह शून्य से 8.0 डिग्री सेल्सियस कम तापमान के साथ घाटी का सबसे ठंडा स्थान था। वहीं दक्षिण कश्मीर में पहलगाम की पहाड़ियों पर भी बर्फबारी होने के बाद न्यूनतम तापमान शून्य से 6.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर का तापमान शून्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। इसके अलावा श्री माता वैष्णो देवी भवन में भी बारिश के बाद अधिकतम तापमान में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है। यहां भी शीत लहर का काफी असर देखने को मिल रहा है। यहां अधिकतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। डोडा जिले के भद्रवाह में भी न्यूनतम 0.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.