मौसम दूसरे दिन भी साफ, जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी रहा बंद
धूप खिलने के बाद जिस तरह, स्वाभाविक था पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी का असर दिखा। धूप के बावजूद शीतलहर का प्रकोप जारी रहा।
जम्मू, जागरण संवाददाता। पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी और बारिश के बाद शनिवार को दूसरे दिन भी मौसम साफ रहा। हल्के बादलों के बीच धूप तो खिली रही लेकिन शीतलहर का प्रकाेप जारी है। मौसम में सुधार के बावजूद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग चौथे दिन भी बंद रहा। मौसम साफ होने के बाद हवाई सेवा पूरी तरह से सुचारू है। राष्ट्रीय राजमार्ग खोलने के पुरजोर प्रयास जारी हैं। रास्ता साफ करने के लिए काम जोरशोर से चल रहा है। अगर को ताजा भूस्खलन न हुआ तो शाम तक फंंसी गाड़ियों को निकाला जा सकता है।
धूप खिलने के बाद जिस तरह, स्वाभाविक था पिछले दिनों हुई भारी बर्फबारी का असर दिखा। धूप के बावजूद शीतलहर का प्रकोप जारी रहा। यह प्रकोप अभी कुछ दिन बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस अनुसार रविवार को भी मौसम साफ रहेगा। श्रीनगर में बादल छाये रहेंगे। तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
मौसम साफ रहने के बावजूद अधिकतर क्षेत्रों में तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। श्रीगनर का अधिकतम तपमान 8.8, न्यूनतम तापमान -5.7 डिग्री सेल्सियस रहा। लेह का अधिकतम तापमान 3.2, न्यूनतम तापमान -15.0 डिग्री सेल्सियस रहा। जम्मू का अधिकतम तापमान 18.5, न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा।