Move to Jagran APP

अरुण जेटली के निधन से जम्मू भाजपा में शोक की लहर Jammu News

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रधान रविन्द्र रैना ने पूरे देश विशेषकर जम्मू-कश्मीर को जेटली के निधन से काफी दुख पहुंचा है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 01:06 PM (IST)Updated: Sat, 24 Aug 2019 01:27 PM (IST)
अरुण जेटली के निधन से जम्मू भाजपा में शोक की लहर Jammu News
अरुण जेटली के निधन से जम्मू भाजपा में शोक की लहर Jammu News

जम्मू, जेएनएन। जम्मू कश्मीर के प्रति विशेष लगाव रखने वाली भाजपा के वरिष्ठ नेता अरूण जेटली के निधन से जम्मू में शोक की लहर दौड़ गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र रैना सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। जेटली ने कठुआ जिला के हीरानगर में कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे गिरधारी लाल डोगरा की बेटी से शादी की। इस कारण जम्मू-कश्मीर में अरुण जेटली काफी लोकप्रिय थे और उनके जहां पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ निजी संबंध भी थे। यही कारण था कि स्वर्गीय गिरधारी लाल डोगरा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में जेटली अपने साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ले आए थे।

loksabha election banner

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रधान रविन्द्र रैना ने पूरे देश विशेषकर जम्मू-कश्मीर को जेटली के निधन से काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने कहा कि जब भी किसी को पार्टी में कोई भी समस्या आती थी तो जेटली ही उसका समाधान करते थे। वह एक जाने-माने वकील होने के अलावा एक लोकप्रिय नेता भी थे, जिन्होंने वित्त और रक्षा जैसे अहम मंत्रालयों में बखूबी अपनी भूमिका निभाई और देश को इन क्षेत्रों में आगे बढ़ाया।

विधानसभा के स्पीकर निर्मल सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री कविन्द्र गुप्ता ने भी इस दुखद घड़ी में दिवंगत परिवार के प्रति सहानुभूति जताते हुए कहा कि जेटली से कदावर नेता को खोकर भाजपा को बड़ी क्षति पहुंची है। जम्मू के दामाद होने के नाते उनका यहां के लोगों से विशेष लगाव रहा है। यही वजह है कि वह यहां के लोगों को थोड़ी सी परेशानी होने पर तुरंत उसके निर्वारण के लिए पहुंच जाते थे। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ की।

जम्मू-कश्मीर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पढ़ें:राहुल 11 विपक्षी नेताओं संग कश्मीर रवाना, सरकार ने कहा- शांति बहाली में पहुंचेगी बाधा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.