Move to Jagran APP

Weather in Jammu and Kashmir : लेह में जमने लगा पानी, बढ़ती जा रही रात की ठंड

ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लेह में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे आ गया है।कारगिल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।कश्मीर संभाग के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। लेह ता न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Sat, 17 Oct 2020 02:25 PM (IST)Updated: Sat, 17 Oct 2020 02:25 PM (IST)
Weather in Jammu and Kashmir : लेह में जमने लगा पानी, बढ़ती जा रही रात की ठंड
लेह में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे आ गया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। लेह में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे आ गया है।कारगिल का न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।कश्मीर संभाग के सभी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। लेह ता न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया है। पहलगाम का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस रहा।

prime article banner

कुपवाड़ा का न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रहा। कुकरनाग का न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। गुलमर्ग का न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।न्यूनतम तापमान गिरने का सिलसिला जारी है और रात काे ठंड भी बढ़ती जा रही है लेकिन शुष्क ठंड परेशान कर रही है। वहीं दिन का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा है। दिन में गर्मी और रात में बढ़ती ठंड से न्यूनतम और अधिकतम तापमान के बीच अंतर भी बढ़ता जा रहा है। जिससे एक्सपोजर का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। इएनटी के डाक्टर केपी सिंह ने कहा कि इस मौसम में खांसी जुकाम होने की संभावना रहती है। एक तरफ कोरोना का खौफ उस पर से वायरस के बढ़ने की संभावनाएं परेशानी का कारण बनी हुई है।

मौसम विज्ञन केंद्र, श्रीनगर के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि अगले दो सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा लेकिन तापमान गिरने का सिलसिला जारी रहेगा। इसके साथ ही सुबह शाम विजिविल्टी भी कम होने लगेगी। जम्मू का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा

वहीं माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस रहा।बनिहाल का अधिकतम तापमान 28.0, न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। बटोत का अधिकतम तापमान 26.2, न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा।भद्रवाह का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा।वहीं श्रीनगर का अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा। काजीगुंड का अधिकतम तापमान 25.8, न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पहलगाम का अधिकतम तापमान 23.3, न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। कुकरनाग का अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस, गुलमर्ग का अधिकतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस रहा।लेह का अधिकतम 20.7 जबकि न्यूनतम तापमान -4.7 डिग्री सेल्सियस रहा। कारगिल का अधिकतम तापमान 21.7 जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.