वासुकी विहार बन तालाब में जल संकट
जम्मू शहर के वासुकी विहार भारत नगर और बन तालाब में पानी की किल्लत हो चुकी है। स्थानी
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 07:45 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 07:45 AM (IST)
जम्मू : शहर के वासुकी विहार, भारत नगर और बन तालाब में पानी की किल्लत हो चुकी है। स्थानीय लोगों के एक प्रतिनिधिमंडल ने पूर्व विधायक ठा. शिवदेव सिंह से भेंट की। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से पीने को पर्याप्त पानी तक नहीं मिल रहा। पूर्व विधायक ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से लोगों की इस दिक्कत का फौरन समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि हफ्ते में एक-दो बार पानी मिल रहा है, वो भी कुछ मिनटों के लिए। जेब से पैसे खर्च कर लोगों पानी लाने को मजबूर हो चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल में मोहम्मद अब्दुल्ला, दिलीप कुमार, महाराज कृष्ण, चूनी लाल, जय कृष्ण, मखनी, फूला, बशीर अहमद, मोहम्मद अमीन, बाल कृष्णा शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें