बच्चों को दिए कचरा निस्तारण के टिप्स
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू नगर निगम ने गवर्नमेंट हाई स्कूल पुल तवी के साथ मिलकर प्लास्टिक व कचरा
By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 07:56 AM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 07:56 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जम्मू : जम्मू नगर निगम ने गवर्नमेंट हाई स्कूल पुल तवी के साथ मिलकर प्लास्टिक व कचरा निस्तारण पर कार्यक्रम किया। इसमें बच्चों को बताया गया कि किस तरह घरों से निकलने वाले कचरे से हम खाद बना सकते हैं। म्यूनिसिपल वेटनरी ऑफिसर, नोडल ऑफिसर डॉ. जफर इकबाल की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में छात्रों को कचरे से खाद बनाने के तरीके बताए गए। स्कूल में पौधारोपण भी किया गया।
स्कूल की मुख्य अध्यापिका सुनीता गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। बच्चों को बताया गया कि कचरे का अलगाव करने के बाद इन्हें अलग-अलग कूड़ेदान में डाला जाता है। इससे एक महीने में खाद तैयार हो जाती है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें