वार्ड नं. 42 में नशाखोरी भी है चुनाव का मुद्दा
जागरण संवाददाता, जम्मू : तीन वार्डो में बंटे नानक नगर का वार्ड 42 महिलाओं के लिए आरक्षित ह
जागरण संवाददाता, जम्मू : तीन वार्डो में बंटे नानक नगर का वार्ड 42 महिलाओं के लिए आरक्षित है। इस बार यहां से कोई महिला प्रत्याशी कॉरपोरेटर बनकर नगर निगम में वार्ड का प्रतिनिधित्व करेगी। इससे पहले जम्मू के पूर्व मेयर मनमोहन ¨सह को लोगों ने विजयी बनाकर निगम में भेजा था। उनके कामों से लोग खुश भी थे। आठ साल बाद निकाय चुनाव होने तथा वार्ड आरक्षित होने से परिस्थितियां बदल जाने से अब लोग असमंजस में हैं। लिहाजा सोच समझ कर ऐसे प्रत्याशी को निगम में भेजना चाहते हैं, जो उनका बेहतर तरीके से प्रतिनिधित्व कर पाए और वार्ड के हित के लिए काम करे।
नानक नगर के सेक्टर 1, 2, 3, 4 और 5 वाले इस वार्ड में सड़कों व नालियों की मरम्मत व निर्माण की जरूरत है। इतना ही नहीं पानी की आपूर्ति भी इलाके में मुख्य समस्या बनी हुई है। वार्ड में मादक पदार्थो के सेवन में युवाओं के शामिल होने का मसला भी इलाके की ज्वलंत समस्या बनकर उभर रहा है। अभिभावक परेशान हैं कि उनके बच्चे कहीं गलत संगत में फंसे नशे की गर्त में न जाएं। लिहाजा इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग वार्ड से उठती रही है। सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के साथ क्षेत्र में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को भी ठीक करवाने की मांग लोग कर रहे हैं। लोग चाहते हैं प्रमुख समस्याओं का समाधान करवाने का बेड़ा उठाने वाले प्रतिनिधि को विजयी बनाएं।
---------------- वार्ड की दिक्कतों का समाधान करने वाले प्रत्याशी को ही विजयी बनाएंगे। मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध करवाने में सक्षम रहने वाली महिला को ही अपना वोट देंगे। कोशिश करेंगे कि ऐसी उम्मीदवार कॉरपोरेटर बने जो वार्ड को चार चांद लगा सके।
-अंजु नंदा पढ़ी-लिखी और निष्ठावान प्रत्याशी को वोट देना चाहिए। दावे तो सारे करते हैं। वार्ड में काम करने वाले को चुनने का समय है। वार्ड में बिजली, पानी की समस्या का समाधान होना चाहिए। नगर निगम के माध्यम से होने वाले सारे लाभ वार्ड को मिलने चाहिए।
-हिमानी अग्रवाल सही प्रत्याशी चुनकर भेजने का यही समय है। बाद में किसी की बुराई करने से बेहतर है कि अभी सोच-समझ कर वोट दिया जाए। लिहाजा वार्ड वासी सही उम्मीदवार को ही विजयी बनाएंगे। जो निगम में वार्ड की आवाज बुलंद कर दिक्कतों को हल करवाए।
-आरती गुप्ता इन चुनाव में सही प्रत्याशी को चुनकर भेजने का लाभ भविष्य में होगा। सभी वार्ड वासी इस चीज को ध्यान में रखते हुए ही वोट करें। वार्ड की समस्याओं का निवारण और इसे मार्डन वार्ड बनाने के प्रयास प्रत्याशी को करने चाहिए। सही प्रत्याशी चुना जाए।
-बल¨वद्र ¨सह
---------
वार्ड-42 में यह हैं प्रमुख प्रत्याशी
1. नीतू महाजन - कांग्रेस
2. नेहा महाजन - भाजपा
3. विजय चौधरी - निर्दलीय
4. गुरमीत कौर - निर्दलीय
5. रोहिणी गुप्ता - निर्दलीय