Move to Jagran APP

पूर्व विधायक ने की गांधी नगर की अनदेखी : रंधावा

जागरण संवाददाता, जम्मू : प्रदेश भाजपा के सचिव और एमएलसी चौधरी विक्रम रंधावा ने कहा कि गांधी नग

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Jul 2018 07:07 PM (IST)Updated: Tue, 24 Jul 2018 07:07 PM (IST)

पूर्व विधायक ने की गांधी नगर की अनदेखी : रंधावा
पूर्व विधायक ने की गांधी नगर की अनदेखी : रंधावा

जागरण संवाददाता, जम्मू : प्रदेश भाजपा के सचिव और एमएलसी चौधरी विक्रम रंधावा ने कहा कि गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के हर हिस्से का विकास किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी नगर विधानसभा क्षेत्र के कई हिस्सों को नजरअंदाज किया गया।

loksabha election banner

गाड़ीगढ़ पहुंचे एमएलसी रंधावा ने कहा कि गलियों व नालियों की हालत खस्ता है। कांग्रेस के पूर्व विधायक पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि दो बार विधायक रहने के बावजूद कई कालोनियों को नजरअंदाज किया गया। उन क्षेत्रों को विकसित किया गया जिनमें उनका वोट बैंक था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ सबका विकास के एजेंडे के साथ भाजपा आगे बढ़ रही है। पार्टी दलगत राजनीति से ऊपर उठकर हर क्षेत्र का विकास करेगी। एमएलसी ने मौके पर ही ब्लॉक विकास अधिकारी सतवारी को निर्देश दिए कि गलियों और नालियों के निर्माण की डीपीआर बनाएं। मानसून समाप्त होने के बाद तत्काल विकास कार्य शुरू हो जाएंगे। वहीं, स्थानीय लोगों ने एमएलसी के कार्यो की सराहना की। इस मौके पर पंडित अशोक खजूरिया, विजय शर्मा, पारस राम, विकास शर्मा, भारत शर्मा, सुदर्शन शर्मा, प्रीतम शर्मा, सतपाल, मुकेश कुमार, पिताम्बर लाल, संजीव, अशोक शर्मा व अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.