पंचायत चुनाव के लिए तैयार हो जाएं कार्यकर्ता : मीर
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है
By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jan 2018 03:15 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jan 2018 03:15 AM (IST)
राज्य ब्यूरो, जम्मू : प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान जीए मीर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे पंचायत चुनावों के लिए तैयार हो जाएं। सरकार की नाकामियों को उजागर किया जाए। सरकार ने पंचायती कानून को कमजोर कर दिया है। दूसरी बार प्रधान बनने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे मीर का भव्य स्वागत किया गया।
उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। राज्य भर में कार्यक्रम, सम्मेलन व सेमीनार किए जाएंगे, जिसमें लोगों के सामने पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार का दोगला चेहरा सामने लाया जाएगा। लोगों को बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। लोकतंत्र की मजबूती में पंचायतों की अहम भूमिका होती है। लोग निश्चित तौर पर सरकार को सबक सिखाएंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें