जम्मू कश्मीरः करण सिंह के बेटे विक्रमादित्य का पीडीपी से इस्तीफा
जम्मू कश्मीर में करण सिंह के बेटे विक्रमादित्य ने पीडीपी से इस्तीफा दे दिया है।
जम्मू, एएनआइ। जम्मू कश्मीर में सत्तारूढ़ पार्टी पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) नेता विक्रमादित्य सिंह ने आज अपना इस्तीफा सौंप दिया है। विक्रमादित्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य कर्ण सिंह के पुत्र हैं। विक्रमादित्य ने जम्मू कश्मीर विधानपरिषद के सदस्य से भी इस्तीफा दे दिया है।
विक्रमादित्य कश्मीर के राजा हरि सिंह के पोते हैं। इनके पिता कर्ण सिंह 1967 में पर्यटन व विमानन मंत्री भी रह चुके हैं। कर्ण सिंह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। इससे पहले वह कश्मीर के सदर-ए-रियासत और राज्यपाल भी रह चुके हैं।
Vikramaditya Singh, PDP leader and son of senior Congress leader Dr. Karan Singh resigns from the party. pic.twitter.com/wUr98H1F6y— ANI (@ANI) October 22, 2017