Move to Jagran APP

पति की लंबी उम्र के लिए रखा वट सावित्री व्रत

घरों में मनाई शनि जयंती पति के लिए रखा वट सावित्री व्रत

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 06:37 AM (IST)Updated: Sat, 23 May 2020 06:37 AM (IST)
पति की लंबी उम्र के लिए रखा वट सावित्री व्रत
पति की लंबी उम्र के लिए रखा वट सावित्री व्रत

जागरण संवाददाता, जम्मू : वट सावित्री व्रत एवं शनि जयंती पूरी धार्मिक आस्था के साथ मनाई गई। ज्येष्ठ अमावस्या के चलते लोगों ने पूजा-अर्चना करने के बाद दान पुण्य किया। सुहागिनों ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-शांति के लिए पूजा की। हालांकि लॉकडाउन के चलते पहले की तरह इस वर्ष सामूहिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो सका। इसके चलते महिलाओं ने घरों में ही पूजा-अर्चना की। शहर के बाहरी क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर महिलाओं ने वट पूजा की। मंदिरों में प्रवेश पर पाबंदी का भी तरीके से पालन हुआ। कई स्थानों पर महिलाओं ने बरगद पेड़ के चारों और परिक्रमा कर, सूत्र बांध आशीर्वाद प्राप्त किया।

loksabha election banner

मान्यता है कि इस व्रत को रखने से पति पर आए संकट दूर होते हैं। पति की लंबी आयु होती है। शनि जयंती को देखते हुए घरों में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया। कुछ लोगों ने घरों में साधु संतों के भोजन की व्यवस्था की हुई थी। अमूमन लोग इस ज्येष्ठ अमावस्या पर नदियों सरोवरों आदि में स्नान करने भी जाते हैं, लेकिन इस वर्ष लॉकडाउन के चलते नदियों पर भी ज्यादा लोग नहीं दिखे। वहीं, बुजुर्ग महिला पंजतीर्थी की सत्या देवी ने कहा कि बडे़ दिन त्योहार पर अक्सर पर वह अपने परिवार के साथ तवी नदी में जाकर स्नान करती रही हैं, लेकिन शुक्रवार को घर में ही गंगा जल डाल कर स्नान कर लिया। कोरोना संकट के चलते मंदिरों, धार्मिक स्थलों पर जाना भी संभव नहीं हो सका।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.