Move to Jagran APP

वनखंडी की यात्रा गंग्याल से रवाना

जागरण संवाददाता, जम्मू : मां वनखंडी (सीमा माता) की पांचवीं छड़ी यात्रा महानपुर के शांति वन के लिए रवि

By JagranEdited By: Published: Mon, 07 Oct 2019 08:18 AM (IST)Updated: Mon, 07 Oct 2019 08:18 AM (IST)
वनखंडी की यात्रा गंग्याल से रवाना
वनखंडी की यात्रा गंग्याल से रवाना

जागरण संवाददाता, जम्मू : मां वनखंडी (सीमा माता) की पांचवीं छड़ी यात्रा महानपुर के शांति वन के लिए रविवार को जम्मू के गंग्याल से रवाना हुई। छड़ी को पूर्व उपमुख्यमंत्री कविंद्र गुप्ता, मेयर चंद्रमोहन गुप्ता और डिप्टी मेयर पूर्णिमा शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर निगम के चेयरमैन व मां वनखंडी छड़ी यात्रा समिति के चेयरमैन बलदेव सिंह बलोरिया, समिति के अध्यक्ष एके गुप्ता सहित सैकड़ों लोग छड़ी में रवाना हुए। यात्रा को झंडी दिखाने वाले नेताओं ने कहा कि ऐसी यात्रा लोगों में धार्मिक आस्था तो जगाती ही है, साथ ही देश भर में यह संदेश भी जाता है कि जम्मू-कश्मीर की धरा पर धर्मिक पयर्टन के लिए कितना कुछ है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को प्रोत्साहित करने और मां सीता के एकमात्र मंदिर की शोभा बढ़ाने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जाएंगे। दोपहर बाद मां के दरबार में पहुंची। इस छड़ी का वहां पर भव्य स्वागत मां वनखंडी मंदिर के महंत भगवान दास ने किया। उन्होंने कहा कि मां वनखंडी जो कि असल में सीता माता का नाम है। उनका नाम वन में रहने के कारण वनखंडी पड़ा और यह वही स्थान है, जहां मां सीता पृथ्वी की गोद में समाई थीं। आज भी इस स्थान पर सप्तऋषियों का आगमन होता है। इसलिए तो इस वन में शांति का वास है। मां के भक्त भी पूरी श्रद्धा के साथ जहां आ रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.