Vaishno Devi yatra: मकर संक्रांति के पवित्र दिन पर आज खुल सकती है वैष्णो देवी की प्राकृतिक गुफा
मकर संक्रांति पर आज यानी मंगलवार को वैष्णो देवी भवन पर सुबह करीब 10 बजे मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी।
कटड़ा, जेएनएन। मकर संक्रांति पर आज यानी मंगलवार को वैष्णो देवी भवन पर सुबह करीब 10 बजे मां वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए इसे खोलने की बात कही जा रही है। मकर संक्रांति को सबसे पवित्र दिन माना जाता है।
पारंपरिक तौर पर इसी दिन पुजारियों द्वारा प्राचीन गुफा की विशेष पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के लिए कपाट खोल दिए जाते हैं। पर समय के साथ जैसे ही वैष्णो देवी यात्रा में बढ़ोतरी शुरू हुई, उसके बाद केवल पूजा अर्चना कर गुफा के द्वार बंद कर दिए जाते रहे हैं, लेकिन इस बार मकर संक्रांति पर मौसम बहुत खराब है। ऐसे में श्रद्धालुओं की संख्या 10 हजार से कम रहने की उम्मीद है। यदि ऐसा रहा तो पवित्र प्राकृतिक गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। कभी कभार मकर सक्रांति पर तीन से चार घंटे के लिए प्राचीन गुफा के द्वार श्रद्धालुओं के खोले जाते हैं।