विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vaishno Devi: अगर आप माता वैष्णो देवी दर्शन की बना रहे हैं योजना तो जान लें ये बात, श्राइन बोर्ड दे रही ये सुविधा

By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
Published: Tue, 10 Oct 2023 12:18 PM (IST)

Jammu Kashmir News श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक नई पहल शुरू की है। अगर आपने माता वैष्णो ...और पढ़ें

अगर आप माता वैष्णो देवी दर्शन की बना रहे हैं योजना तो जान लें ये बात। प्रतीकात्मक फोटो
अगर आप माता वैष्णो देवी दर्शन की बना रहे हैं योजना तो जान लें ये बात। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. कटड़ा से भवन तक के मौसम,यात्रा संबंधी जरूरी सभी जानकारियां मिलेगी
  2. सुबह से रात तक कर्मचारी दे रहे सेवा
  3. वर्तमान में कॉल सेंटर में रोजाना 2000 से अधिक आ रहे फोन

राकेश शर्मा, कटरा। Mata Vaishno Devi: अगर आपने माता वैष्णो देवी के दर्शन की योजना बनाई है तो घर बैठे ही कटड़ा से भवन तक के मौसम,यात्रा संबंधी जरूरी सभी जानकारियां मिल जाएंगी। ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न आए। कटड़ा में आध्यात्मिक केंद्र में चार साल से चल रहे श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (Shri Mata Vaishno Devi Shrine Board) के कॉल सेंटर को विस्तार देने के साथ अब आधुनिक भी कर दिया है।

पहले एक लाइन पर शुरू हुए कॉल सेंटर में अब 10 लाइन उपलब्ध हैं। श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 18001807212 पर यात्रा संबंधी जानकारी ले सकते हैं। मौजूदा समय में कॉल सेंटर 24 घंटे काम कर रहा है। इसमें अंतरराष्ट्रीय फोन कॉल की सुविधा दी गई है। इसके अलावा श्राइन बोर्ड 15 अक्टूबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र (Sharadiya Navratri 2023) पर चैटबाट की सुविधा भी उपलब्ध करवाने जा रहा है। श्राइन बोर्ड ने वर्ष 2019 में कॉल सेंटर की शुरुआत की थी तब मात्र एक ही लाइन थी।

श्रद्धालुओं को इंतजार करना पड़ता था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद बोर्ड ने हाल ही में अत्याधुनिक हाईटेक काल सेंटर स्थापित किया। कॉल सेंटर में 10 लाइन उपलब्ध की हैं। कॉल सेंटर में 10 कर्मियों के साथ एक सुपरवाइजर की तैनाती की है। कर्मी तीन शिफ्ट में कार्य कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Maa Vaishno Devi: शारदीय नवरात्र में मां वैष्णो देवी के दर्शन करना होगा महंगा, हेलीकॉप्टर सेवा के बढ़े रेट

सुबह से रात तक कर्मचारी दे रहे सेवा

सुबह 6:00 से दोपहर 2:00 बजे तक, उसके बाद दोपहर 2:00 बजे से रात 10:00 बजे तक उसके उपरांत रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं।

श्राइन बोर्ड के सौजन्य से आर्या टेलीकॉम सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी कॉल सेंटर का जिम्मा संभाले हैं। तुरंत ही जय माता वैष्णो देवी लिंक मिलेगा: शारदीय नवरात्र में बोर्ड श्रद्धालुओं को चैटबाट की सुविधा उपलब्ध करवाने जा रहा है। कॉल सेंटर का संचालन कर रहे विवेक वार्ष्णेय ने बताया कि चैटबाट सुविधा महत्वपूर्ण सुविधा है।

वर्तमान में कॉल सेंटर में रोजाना 2000 से अधिक आ रहे फोन

इसे श्रद्धालु जैसे ही इस्तेमाल करेगा उसे तुरंत ही जय माता वैष्णो देवी लिंक प्राप्त होगा। इस लिंक से श्रद्धालुओं को पल भर में संपूर्ण जानकारी उपलब्ध हो जाएगी अगर सभी लाइन व्यस्त रहती हैं तो कॉल सेंटर में कार्य कर रहे कर्मी खुद ही फोन कर श्रद्धालुओं को जानकारी उपलब्ध करवा रहे हैं। वार्ष्णेय ने बताया कि वर्तमान में कॉल सेंटर में रोजाना 2000 से अधिक फोन आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कटड़ा में नवरात्र महोत्सव से पहले हो पूरी तैयारी,श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बैठक में दिया ये आदेश