Move to Jagran APP

Smart City Jammu : लैंडस्कैपिंग व हरियाली से शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाने की तैयारी

शहर में ऐसे 11 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां पर लैंड स्कैपिंग (भूनिर्माण) और ग्रीन स्पेस (सड़क किनारों पर हरेभरे स्थान) विकसित किए जाएंगे। इससे शहर की खूबसरती को चार चांद लग जाएंगे। सड़क पर चलते हुए साफ-सुथरी हवा के साथ आंखों को सकून देने वाली लैँडस्कैपिंग आकर्षित करेगी।

By anchal singhEdited By: Rahul SharmaPublished: Wed, 28 Sep 2022 12:21 PM (IST)Updated: Wed, 28 Sep 2022 12:21 PM (IST)
Smart City Jammu : लैंडस्कैपिंग व हरियाली से शहर की खूबसूरती को चार चांद लगाने की तैयारी
इन स्थानों पर आधुनिक लाइटिंग भी की जाएगी ताकि रात के समय यह स्थान खूबसूरत दिखें।

जम्मू, अंचल सिंह : स्मार्ट सिटी बन रहे मंदिरों के शहर जम्मू की खूबसूरती को चार चांद लगाने के लिए विभिन्न स्थानों पर लैंड स्कैपिंग व ग्रीन स्पेस विकसित किए जा रहे हैं। जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से मुख्य सड़कों के किनारे हर किसी के लिए आकर्षण का केंद्र तो रहेंगे ही, हरियाली से शहर का पर्यावरण भी संरक्षित होगा।

loksabha election banner

शहर में ऐसे 11 स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां पर लैंड स्कैपिंग (भूनिर्माण) और ग्रीन स्पेस (सड़क किनारों पर हरेभरे स्थान) विकसित किए जाएंगे। इससे शहर की खूबसरती को चार चांद लग जाएंगे। सड़क पर चलते हुए साफ-सुथरी हवा के साथ आंखों को सकून देने वाली लैँडस्कैपिंग आकर्षित करेगी। प्रोजेक्ट के अंतर्गत जहां कहीं जरूरत होगी, वहां पर फुटपाथ का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा कर्ब स्टोन भी बिछाए जाएंगे।

इतना ही नहीं सड़क किनारों पर नालियों की मरम्मत व सुधार करते हुए जरूरत के अनुसार इन्हें ऊपर से ढक भी दिया जाएगा। यहीं बस नहीं इन स्थानों पर कुछ स्थानों पर जगह के हिसाब से सेल्फी प्वाइंट भी बनाएं जाएंगे। इन स्थानों पर आधुनिक लाइटिंग भी की जाएगी ताकि रात के समय यह स्थान खूबसूरत दिखें।

प्रोजेक्ट का नाम :

  • जम्मू में भूनिर्माण और हरित स्थानों का विकास
  • परियोजना लागत: 6.62 करोड़।
  • निर्माण एजेंसी का नाम: जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड
  • प्रोजेक्ट पूरा होने की संभावित तिथि: फरवरी 2023
  • अब तक हासिल की गई प्रगति : 08 प्रतिशत

परियोजना विशेषताएं :

1. झाड़ियों और पेड़ों के साथ व्यापक वृक्षारोपण।

2. सेल्फी पॉइंट और व्यू प्वाइंट का निर्माण।

3. जम्मू शहर में विभिन्न स्थानों पर 3डी भित्ति चित्र सहित दीवार पेंटिंग।

4. इंटरलॉकिंग टाइल के साथ फुटपाथ, कर्ब स्टोन बिछाना और नालियों का सुधार

5. आरसीसी स्लैब के साथ नाली का निर्माण।

सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्तावित स्थल

1. जम्मू विश्वविद्यालय परिसर के बाहर छात्रावास गेट से जम्मू-कश्मीर बैंक के एटीएम तक।

2. महिला कालेज गांधी नगर से एशिया होटल।

3. नरवाल चौक पर मेडियन से कासिम नगर तक।

4. बालिदान स्तम्भ के पास।

5. हरि की पौड़ी मार्ग।6. पनामा चौक से रेलवे स्टेशन तक।

7. छन्नी रेलवे क्रासिंग से रेलवे स्टेशन तक।

8. राजेंद्र सिंह चौक से इंदिरा चौक तक फ्लाईओवर के साथ।

9. बिक्रम चौक पर बनावटी चट्टानों की माला।

10. विभिन्न स्थानों पर दीवारों पर 2डी और 3डी चित्र।

11. मंदिर के अग्रभाग का जीर्णोद्धार।

स्मार्ट सिटी बनेगी आकर्षित

  • ‘शहर के विभिन्न स्थानों पर लैंडस्कैपिंग व ग्रीन स्पेस विकसित करने काम शुरू कर दिया है। यह प्रोजेक्ट जब पूरा होगा तो शहर की सड़कें खूबसूरत दिखेंगे क्योंकि इन किनारे हरेभरे हो चुके हैं और बेहतरीन लैंडस्कैपिंग हर किसी को आकर्षित करेगी। स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट धीरे-धीरे पूरे होने के साथ लोगों को फर्क दिखने लगेगा।’ -शाम लाल कपूर, तकनीकी निदेशक, जेएससीएल
  • ‘स्मार्ट सिटी बन रहे जम्मू में लैंड स्कैपिंग का यह प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण योगदान देगा। सभी बड़ी सड़कों के किनारों पर हरियाली होगी। चट्टानों, पत्थरों से सजावट के साथ दीवारों पर 3डी पेंटिंग बनाई जा रही हैं जो अभी से हर किसी को आकर्षित कर रही हैं। आने वाले एक-दो साल में शहर की तस्वीर बदली नजर आएगी।’ -राहुल यादव, चीफ एग्जीक्यूटिव आफिस, जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.