विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

‘आप हैं तभी हम सुरक्षित’, फौजी भाइयों के नाम बहनों के राखी संदेश; ऊधमपुर की छात्राओं की चिट्ठियों में छलका सम्मान

Published: Sat, 22 Aug 2026 02:56 PM (IST)

ऊधमपुर के कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्राओं ने 'भारत रक्षा पर्व' के तहत सैनिकों के लिए राखी संदेश ...और पढ़ें

ऊधमपुर की छात्राओं ने लिखा-रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भाई।

ऊधमपुर की छात्राओं ने लिखा-रक्षा बंधन की शुभकामनाएं भाई

HighLights

  1. ऊधमपुर छात्राओं ने भारत रक्षा पर्व पर सैनिकों को लिखे पत्र।

  2. सैनिकों को भाई मानकर व्यक्त की कृतज्ञता और सम्मान की भावना।

  3. स्कूल में राखी और ग्रीटिंग कार्ड बनाने की गतिविधियां भी होंगी।

जागरण संवाददाता, ऊधमपुर। ऊधमपुर के कामन पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल संगूर में दैनिक जागरण के भारत रक्षा पर्व के तहत देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे जवानों के प्रति सम्मान और आत्मीयता प्रकट करने के लिए विशेष पत्र लेखन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नौवीं और दसवीं कक्षा की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अंजाने सैनिक भाइयों के नाम भावनाओं से ओतप्रोत राखी संदेश लिखे।

छात्राओं ने अपने पत्रों में उन वीर जवानों को भाई का दर्जा देते हुए उनके त्याग, साहस और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त किया। संदेशों में कहीं बहन ने अपने अंजाने भाई को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं तो कहीं देश की रक्षा के लिए परिवार से दूर रहकर कर्तव्य निभाने वाले सैनिकों के प्रति कृतज्ञता जताई।

विद्यार्थियों ने लिखा कि देशवासी सुरक्षित जीवन जी सकें, इसके पीछे जवानों का अदम्य साहस और बलिदान है। इन संदेशों में भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता के साथ राष्ट्र के रक्षकों के प्रति सम्मान की भावना भी स्पष्ट दिखाई दी।

स्कूली बच्चों ने सैनिकों के प्रति जताया सम्मान

कार्यक्रम स्कूल के चेयरमैन डा. जगदीश पराशर की अध्यक्षता में और स्कूल की प्रिंसिपल सुमन स्नेह की निगरानी में विद्यार्थियों ने पत्र लिखे। उन्होंने विद्यार्थियों को भारत रक्षा पर्व के उद्देश्य और सैनिकों के प्रति नागरिकों के सम्मान की भावना से अवगत कराया।

देशभक्ति के रंग में रंगेगा स्कूल

प्रिंसिपल सुमन स्नेह ने बताया कि रक्षा बंधन के उपलक्ष्य में भारत रक्षा पर्व के तहत स्कूल में राखी और राखी ग्रीटिंग कार्ड बनाने की गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। विद्यार्थी स्वयं जवानों के लिए राखियां और ग्रीटिंग कार्ड तैयार करेंगे, जिन्हें रक्षा बंधन के अवसर पर देश की रक्षा में तैनात जवानों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में देशभक्ति, संवेदनशीलता और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करते हैं।