जम्मू: गांजे की तस्करी के आरोप में दो महिलाएं गिरफ्तार, आरोपितों से चार किलोग्राम गांजा-चार लाख रुपये की नकदी बरामद
नरवाल पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस ने चार किलो गांजा बरामद किया। आरोपित महिलाओं की तलाशी के दौरान के पास से पुलिस ने 4.49 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई।
जम्मू, जागरण संवाददाता। नरवाल पुलिस ने मादक पदार्थ गांजे की तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं ने पुलिस ने चार किलो गांजा बरामद किया। आरोपित महिलाओं की तलाशी के दौरान के पास से पुलिस ने 4.49 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई। दोनों से पूछताछ की जा रही है कि वह गांजे और लाखों रुपये की नकदी को कहां से लेकर आई थी और कहां लेकर जा रही थी। पुलिस इस बात से इंकार नहीं कर रही कि आरोपित महिलाओं ने नशे की खेप को बेच कर इस धनराशि को जुटाया होगा।
त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में आरोपित महिलाओं पप्पी देवी और आशा देवी दोनों निवासी दोनों मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली है इन दिनों जम्मू के राजीव नगर में रह रही है के विरुद्ध थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मंगलवार दोपहर को पुलिस ने नरवाल चौक में नाके के दौरान वहां से संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही दो महिलाओं को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। महिलाएं पुलिस कर्मियों को देख कर राजीव नगर की ओर दौड़ने लगी।
नरवाल पुलिस चौकी से महिला पुलिस कर्मियों को बुला कर वहां से भाग रही दोनों महिलाओं का पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने महिलाओं को पकड़ लिया। दोनों ने कंधे पर बैग उठाया हुआ था। दोनों के बैग को जब खोल कर देखा तो उसके अंदर मादक पदार्थ गांजे के पैकेट पड़े हुए थे। दोनों के बैग से दो दो किलो गांजा बरामद हुआ। इतना ही नहीं दोनों की तलाशी के दौरान उनके पास से 4.49 लाख रुपये की नकदी भी बरामद हुई। दोनों को पूछताछ के लिए सीधे नरवाल पुलिस चौकी में ले जाया गया। महिलाओं से बरामद गांजे के सैंपल को जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में भेज दिया गया।