जम्मू-कश्मीर के रामबन में खड़ी कार के अंदर मिले दो पुलिसकर्मियों के शव, संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप
जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस ने ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
रामबन में कार के अंदर दो पुलिसकर्मियों के शव मिले।
हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और कांस्टेबल मुहम्मद याकूब मृत घोषित।
पुलिस ने जांच शुरू की, मौत की वजह अभी अज्ञात।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार देर शाम एक कार के अंदर दो पुलिसकर्मियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों पुलिसकर्मी जिला पुलिस लाइंस, रामबन में तैनात थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल फरीद अहमद और सेलेक्शन ग्रेड कांस्टेबल मुहम्मद याकूब बाटोट के सना इलाके में जियारत मोड़ के पास खड़ी एक कार में संदिग्ध परिस्थितियों में अचेत अवस्था में मिले। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल रामबन पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मौत की वजह स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस
दोनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। दोनों पुलिसकर्मियों की मौत के पीछे की वास्तविक वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ
