22.5 किलो भुक्की के साथ दो गिरफ्तार
जागरण संवाददाता, जम्मू : पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 22.5 किलो
जागरण संवाददाता, जम्मू : पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई में दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे 22.5 किलो भुक्की बरामद की है। दोनों आरोपित भुक्की कश्मीर से लेकर आए थे।
पक्काडंगा पुलिस ने पंजतीर्थी इलाके में युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से साढ़े चार किलो भुक्की बरामद किया। कश्मीर से टैक्सी में सवार होकर वह जम्मू पहुंचा था और बस स्टैंड की ओर जा रहा था। आरोपित पहचान सुरेंद्र शाह निवासी नागरा, जालंधर, पंजाब के रूप में हुई।
वीरवार की रात पंजतीर्थी से सर्कुलर रोड की ओर जाने वाले मार्ग पर पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान कंधे पर बैग उठाकर एक युवक पंजतीर्थी चौक की ओर जा रहा था। पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो भुक्की बरामद हुई। सुरेंद्र शाह ने पुलिस को बताया कि नशे की पंजाब लेकर जाना था।
उधर, गुज्जर इलाके में तवी नदी पुल पर नाके के दौरान एक कश्मीरी युवक को 18 किलो भुक्की के साथ पकड़ा गया। नशे की खेप वह कश्मीर से लाया था। आरोपित की पहचान शकील अहमद निवासी कुलगाम, कश्मीर के रूप में हुई। एसडीपीओ सिटी वरुण जंडियाल ने बताया कि आरोपित युवक के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी हासिल करने के लिए कश्मीर पुलिस से संपर्क किया गया है। शहर के विभिन्न थानों में भी आरोपित की गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई है, ताकि कि उसके विरुद्ध जम्मू के किसी पुलिस थाने में मामला दर्ज तो नहीं है।