Move to Jagran APP

Jammu : रेलमार्ग से गांजा लेकर आ रहे दो लोग गिरफ्तार, पांच किलो गांजा बरामद

गांजे की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपितों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि बिहार से जम्मू आई एक रेलगाड़ी में वे गांजा लेकर जम्मू आए हैं।

By Lokesh Chandra MishraEdited By: Published: Wed, 22 Sep 2021 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 22 Sep 2021 05:42 PM (IST)
Jammu : रेलमार्ग से गांजा लेकर आ रहे दो लोग गिरफ्तार, पांच किलो गांजा बरामद
गांजे की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

जम्मू, जागरण संवाददाता : त्रिकुटा नगर के सत्यम रोड में पुलिस ने गांजे की तस्करी करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए लोगों से पांच किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपितों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि बिहार से जम्मू आई एक रेलगाड़ी में वे गांजा लेकर जम्मू आए हैं। जम्मू में इसे स्थानीय युवकों को बेचना था। त्रिकुटा नगर पुलिस थाने में आरोपितों बिहार के मधेेपुरा जिला निवासी लखू मंडल और बिहार के ही एक अन्य आरोपित पवन कुमार के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोपित इन दिनों गंग्याल में रह रहे हैं।

loksabha election banner

बुधवार दोपहर को त्रिकुटा नगर पुलिस ने सत्यम रोड पर नाका लगाया था। पुलिस कर्मी वहां वाहनों को रोक कर उनके दस्तावेजों की जांच कर रहे थे। इसी बीच दो लोग पुलिस नाके से गुजरे। पुलिस कर्मियों को देख कर वह घबरा गए और वहीं से वापस लौटने लगे। दोनों की गतिविधियां संदिग्ध होने के चलते पुलिस कर्मियों ने उन्हें रुकने को कहा। पुलिस कर्मियों की आवाज सुन कर दोनों भागने लगे। नाके पर तैनात पुलिस कर्मियों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। कुछ दूरी तक भागने के बाद दोनों को रोक लिया गया।

दोनों ने कंधे पर एक बैग उठाया हुआ था। पुलिस कर्मियों ने उनके बैग को खोला तो उसके अंदर से मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। दोनों के बैग को जब्त करने के साथ उन्हें भी पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। थाने पहुंच कर बैग से बरामद गांजा का वजन किया जो कुल पांच किलो गांजा निकला। मामले से जुड़े सबूतों को आधार पर आरोपितों पर मामला दर्ज कर लिया गया। पकड़े गए दोनों लोगों से पूछताछ की जा रही है कि इससे पूर्व वे नशे की खेप को बाहरी राज्य से जम्मू लेकर तो नहीं आए है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.