Move to Jagran APP

Jammu : बिश्नाह के गांव में भूमि विवाद में चले तेजधार हथियार, चार लोग घायल

बिश्नाह के मजुआ गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में दो परिवारों में पहले आपस में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने तेजधार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया।

By Edited By: Published: Sat, 09 Oct 2021 08:00 AM (IST)Updated: Sat, 09 Oct 2021 09:49 AM (IST)
Jammu : बिश्नाह के गांव में भूमि विवाद में चले तेजधार हथियार, चार लोग घायल
दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

बिश्नाह, संवाद सहयोगी : क्षेत्र के मजुआ गांव में शुक्रवार सुबह भूमि विवाद में दो परिवारों में पहले आपस में कहासुनी हुई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा हो गए। उन्होंने तेजधार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया। इसमें दोनों पक्षों के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को बिश्नाह उपजिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार, बिशनदास, गणपति व ताराचंद के परिवार में लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है।

loksabha election banner

आरोप है कि गणपति ने विवादित भूमि में कुछ काम कर रहे थे, जब ताराचंद खेत में पहुंचे। इसको लेकर दोनों में बहस शुरू हो गई। चूंकि जमीन के इस टुकड़े पर लंबे समय से विवाद चल रहा है कि इसलिए दोनों पक्ष उस पर अपना हक जताते हैं। ऐसा बताया गया है कि खेत में ताराचंद व उसके बेटों ने बिशनदास व उनके बच्चों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को हटाया, जिसके बाद घायल हुए चार लोगों को बिश्नाह के उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उनका उपचार चल रहा है।

घायलों की पहचान साक्षी शर्मा पुत्री ताराचंद, सुभाष शर्मा पुत्र ताराचंद, रवि कुमार पुत्र बिशनदास, गणपति शर्मा पुत्र बिशन दास के रूप में हुई है। घायल साक्षी शर्मा ने बताया कि हमारी जमीन दूसरे पक्ष की जमीन के साथ लगती है। वह अक्सर जमीन के साथ छेड़छाड़ करता रहता है। शुक्रवार की सुबह भी उसने खेत वहां बनाया गया बांध तोड़ दिया। जब मेरे पापा ने उसे मना किया तो उन्होंने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जब हम बीच बचाव करने पहुंचे तो उन्होंने हमें भी घायल कर दिया। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर मामला दर्ज कर लिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.