Move to Jagran APP

पाक गोलाबारी का सामना करते हुए शहीद हुए सेना के दो जवान

जम्मू अखनूर के केरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का सामना करते हुए शहीद हुए सेना के दो जवानों का सैन्य सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा

By Preeti jhaEdited By: Published: Tue, 10 Apr 2018 12:16 PM (IST)Updated: Tue, 10 Apr 2018 02:46 PM (IST)
पाक गोलाबारी का सामना करते हुए शहीद हुए सेना के दो जवान
पाक गोलाबारी का सामना करते हुए शहीद हुए सेना के दो जवान

जम्मू, राज्य ब्यूरो। जम्मू जिले के अखनूर के खौड़ के केरी सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी का सामना करते हुए शहीद हुए सेना के दो जवानों का मंगलवार को सैन्य सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार किया जाएगा। दोनों शहीद जम्मू संभाग के निवासी हैं।

loksabha election banner

सोमवार शाम को जोगमा बट्टल इलाके पाकिस्तान की गोलाबारी में शहीद हुए जम्मू कश्मीर लाइट इन्फैंटरी के दो सैनिकों में से 24 वर्षीय राइफलमैन विनोद सिंह अखनूर के ज्यौडिय़ां के दानापुर गांव के तो तीस वर्षीय राइफलमैन जाकी शर्मा हीरानगर के स्नहैल गांव के निवासी हैं। गोलाबारी में घायल हुए एक सैनिक की पहचान नरेश कुमार सिंह के रूप में हुई है। उन्हें जम्मू के सैन्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

 

नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद से दहशत का माहौल बना है। गोलाबारी का आशंका को देखते हुए सेना किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए कड़ी चौकसी बरत रही है। अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी सीमा सुरक्षा बल ने हाई अलर्ट किया है।

मातृभूमि की रक्षा करते शहीद हुए जम्मू के इन दोनों वीरों को मंगलवार को सेना श्रद्धांजलि देगी। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव घरों को भेजे जाएंगे। विनोद सिंह उसी इलाके के निवासी यहां पर पाकिस्तान ने गोलाबारी की थी। वहीं जाकी शर्मा कठुआ जिले के रहने वाले हैं।

जम्मू के पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल देवेन्द्र आनंद ने जागरण को बताया किपाकिस्तान ने सोमवार शाम सवा पांच बजे के करीब गोले दागना शुरू कर दिए थे। सेना ने इसका कड़ा जवाब दिया व गोलाबारी का सामना करते हुए विनोद सिंह व जाकी शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में वे वीरगति को प्राप्त हुए।

उन्होंने बताया कि शहीद विनोद सिंह अपने पीछे पिता अजीत सिंह तो अजीत सिंह अपने पीछे पत्नी रजनी देवी को छोड़ गए हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.