एक करोड़ की चरस के साथ दो कश्मीरी युवक पकड़े
-- ?????? ?? ????? ??? ???? ??? ?? ???????? ?? ????? ????? ????????? ????? ?????????? ??????? ?????? (??????) ?? ?????? ?? ?????? ?? ??? ??? ?? ?? ???? ??? ?? ????? ?? ???? ?????? ?? ???? ??? ?? ??????? ?????? ?? ????? ????? ????? ?? ?????? ?? ??? ?? ??? 34.5 ???? ??? ??
जागरण संवाददाता, जम्मू : नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कश्मीर से मुंबई ले जाई जा रही नशे की बड़ी खेप को बरामद कर दो कश्मीरी युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों के पास से कुल 34.5 किलो चरस बरामद किया। पुलिस ने उस कार को भी जब्त कर लिया, जिसमें नशे की खेप ले जाई जा रही थी। आरोपितों की पहचान बशीर अहमद निवासी गोबजी बाग, गांदरबल तथा शौकत अहमद डार निवासी खानियार, श्रीनगर के रूप में हुई।
एनसीबी के क्षेत्रीय निदेशक वीरेंद्र कुमार के अनुसार पुख्ता सूचना पर उन्होंने जम्मू-श्रीननगर राष्ट्रीय राजमार्ग के नगरोटा बन तालाब में नाका लगाया था। इस दौरान कश्मीर से जम्मू की ओर रही कार नंबर डीएल-7सीजी-1566 को जांच के लिए रोका गया। कार की तलाशी के दौरान सीटों के नीचे तथा खिड़कियों के अंदर से चरस के पैकेट बरामद हुए। कार में से कुल 35 पैकेट बरामद हुए, जिनका वजन 34.5 किलो निकला। अंतरराष्ट्रीय बाजार में जब्त चरस की कीमत करीब एक करोड़ रुपये है। एनसीबी अधिकारी के अनुसार आरोपितों ने यह खुलासा किया है कि चरस की इस खेप को वह अनंतनाग से लेकर आए थे और अजमेर लेकर जाना था। वहां मुंबई के तस्कर मिलते। इसके बाद उनके साथ मुंबई तक ले जाने की योजना थी। एनसीबी ने मुंबई में अपनी शाखा को तस्करी के इस नेटवर्क के बारे में अहम जानकारियां उपलब्ध करवाई है। काबिलेगौर है कि एनसीबी ने एक सप्ताह के भीतर 109 किलो चरस बरामद किया है। बीस मार्च को नगरोटा से ही करीब 75 किलो चरस के साथ दो लोगों को पकड़ा गया था।