Move to Jagran APP

जम्मू की जेल में तैयार हो रहा देश भक्ति का जज्बा, जेल में तैयार किए तिरंगे शान से घरों पर लहरा रहे

Independence Day Celebration 2022 तिरंगों को तैयार करने के लिए कपड़ा धागा मशीनें सभी जेल पुलिस के द्वारा ही उपलब्ध करवाई गई। जेल पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार हुआ है कि जेल में तिरंगा झंडा तैयार किया गया है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Wed, 17 Aug 2022 12:31 PM (IST)Updated: Wed, 17 Aug 2022 12:31 PM (IST)
जम्मू की जेल में तैयार हो रहा देश भक्ति का जज्बा, जेल में तैयार किए तिरंगे शान से घरों पर लहरा रहे
इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों से एक हजार से अधिक तिरंगे झंड़े तैयार किए थे।

जम्मू, दिनेश महाजन : बदलते जम्मू कश्मीर में अपराध का चेहरा भी बदल रहा है। कभी हथियार उठाने वाले हाथ अब देशवासियों की शान तिरंगे के निर्माण में जुटे हुए है। जेल पुलिस के प्रयास से कैदियों ने जम्मू की जिला जेल अंबफला ने हजारों अंतर तिरंगे झंड़े तैयार किए, जो शहरवासियों के घरों, दुकानों व कार्यालय में शान के साथ लहरा रहे है।

loksabha election banner

कैदियों को हुनरमंद बनाने के मकसद से जेल पुलिस कैदियों को कपड़े बूनने, सिलाई करने का प्रशिक्षण दिया जाता है। इस बार जम्मू की जिला जेल अंबफला में कैदियों से तिरंगे झंडे तैयार करवाए गए। इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान हर घर तिरंगा अभियान चल रहा था जिसके चलते तिरंगे झंडों की मांग काफी बढ़ गई थी, जिसके चलते जेल प्रशासन ने कैदियों को भी तिरंगे तैयार करने के काम में लगा दिया।

तिरंगों को तैयार करने के लिए कपड़ा, धागा, मशीनें सभी जेल पुलिस के द्वारा ही उपलब्ध करवाई गई। जेल पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि यह पहली बार हुआ है कि जेल में तिरंगा झंडा तैयार किया गया है। तिरंगा झंडा तैयार कर कैदी भी खुद पर गर्व महसूस कर रहे है। जेल में बंद कैदियों को रिहाई के बाद खुद की रोजी रोटी कमाने के लिए जेल पुलिस तैयार करती है, ताकि वे जेल से छुटने के बाद आर्थिक तंगी के कारण फिर से अपराध की राह पर ना चले।

शहरवासियों में निशुल्क बांटे गए तिरंगे : जिला जेल अंबफला के सुपरिंटेंडेंट सलीम मिर्जा बेग का कहना है कि इस बार स्वतंत्रता दिवस पर कैदियों से एक हजार से अधिक तिरंगे झंड़े तैयार किए थे।इन तिरंगों को बेचने की बजाए जेल प्रशासन ने शहरवासियों को निशुल्क बांटने का फैसला लिया था। जेल पुलिस के अधिकारी शहर की प्रवासी श्रमिक बस्तियों में गए और वहां पर तिरंगे बांटे थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने घर हर तिरंगे का आह्वान दिया था। उसी के तहत श्रमिक बस्तियों में जा कर तिरंगे झंड़े बांटे गए है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.