विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में दर्दनाक हादसा, कार के खाई में गिरने से 10 माह के बच्चे सहित 3 की मौत

By Agency Edited By: Prince Sharma
Published: Sat, 02 Nov 2024 11:44 AM (IST)

Jammu Kashmir Accident News जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार के खाई में गिरने ...और पढ़ें

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के रियासी में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत

HighLights

  1. जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक कार खाई में गिर गई
  2. इस हादसे में 10 महीने के बच्चे सहित 3 लोगों की मौत
  3. कार ने नियंत्रण खो दिया था जिसके बाद हादसा हो गया

पीटीआई, जम्मू। जम्मू-कश्मीर के रियासी में एक कार के खाई में गिरने से 10 महीने के बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार तड़के जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक कार पहाड़ी सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 10 महीने के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तीन लोग गंभीर रूप से घायल

उन्होंने बताया कि यह दुर्घटना चसाना के पास चमालू मोड़ पर हुई और माना जा रहा है कि पीड़ित एक ही परिवार के हैं। उन्होंने बताया कि निजी कार रियासी से चसाना जा रही थी, तभी उसका चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा। स्थानीय स्वयंसेवकों ने मौके पर ही तीन लोगों को मृत पाया। अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को अस्पताल ले जाया गया।

मृतकों की पहचान

अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना चमालू मोड़ पर हुई और पीड़ित एक ही परिवार के थे। मलिकोट गांव से चसाना जा रही निजी कार के चालक ने तड़के नियंत्रण खो दिया, जिससे कुलचा देवी (27), उनके 10 महीने के बच्चे नीरज सिंह और भतीजे संधूर सिंह (23) की मौके पर ही मौत हो गई।

अधिकारियों ने बताया कि देवी के पति चंकार सिंह (32), देवर धुनकर (19), भतीजे अजय सिंह (18) को स्थानीय स्वयंसेवकों ने बचा लिया और अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।