नौ साल बाद जम्मू को आज मिलेगा मेयर व डिप्टी मेयर
जागरण संवाददाता, जम्मू : 13 साल बाद हुए निकाय चुनाव के उपरांत वीरवार को जम्मू शहर को नया म
जागरण संवाददाता, जम्मू : 13 साल बाद हुए निकाय चुनाव के उपरांत वीरवार को जम्मू शहर को नया मेयर मिल जाएगा। वर्ष 2009 में अंतिम मेयर बना था। इस बार भाजपा बहुमत में है, लिहाजा भाजपा का मेयर बनना लगभग तय है। अलबत्ता, कांग्रेस और निर्दलियों ने भी मिलकर मेयर व डिप्टी मेयर के पद के लिए एक-एक उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारा है। मतदान वीरवार सुबह होगा।
शहर के 75 कॉरपोरेटर मेयर चुनेंगे। इसके बाद निर्वाचित मेयर डिप्टी मेयर का चुनाव करवाएगा। मेयर बनने के लिए 38 वोट चाहिए, जबकि भाजपा के 43 कॉरपोरेटर हैं। वहीं, कांग्रेस के 14 और निर्दलीय 18 कॉरपोरेटर मिल जाएं तो आंकड़ा 32 पहुंच जाता है। जीत के लिए इन्हें छह और वोट की जरूरत पड़ेगी। यह फ्रंट भाजपा के खेमे में सेंध लगाकर मेयर और डिप्टी मेयर पद जीतने की हर संभव कोशिश कर रहा है।
ये हैं आमने-सामने : भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन गुप्ता मेयर पद के दावेदार हैं। उनके सामने निर्दलीय विजय चौधरी हैं, जो पूर्व मेयर मनमोहन ¨सह चौधरी की पत्नी हैं। वहीं, डिप्टी मेयर के लिए भाजपा की पूर्णिमा शर्मा ने नामांकन भरा है। उनके समक्ष कांग्रेस की प्रत्याशी चरणजीत कौर हैं। चुनाव टाउन हाल स्थित नगर निगम के कांफ्रेंस हॉल में होगा। मार्च 2010 में मेयर का कार्यकाल समाप्त हुआ था। उसके बाद से नगर निगम के चुनाव नहीं हुए। इस बार मेयर का कार्यकाल ढाई वर्ष का रहेगा। पिछली बार मेयर का कार्यकाल एक साल का था।