Move to Jagran APP

पहली अक्टूबर से बदलेगा अदालत का समय

जेएनएफ, जम्मू : हाईकोर्ट व निचली अदालतों का समय पहली अक्टूबर से बदलेगा। हाईकोर्ट के रजिस्

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 09:31 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 09:31 PM (IST)
पहली अक्टूबर से बदलेगा अदालत का समय
पहली अक्टूबर से बदलेगा अदालत का समय

जेएनएफ, जम्मू : हाईकोर्ट व निचली अदालतों का समय पहली अक्टूबर से बदलेगा। हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पहली अक्टूबर से अप्रैल 2019 तक हाईकोर्ट की जम्मू ¨वग का समय सुबह दस से शाम पांच बजे तक, श्रीनगर ¨वग का समय पहली नवंबर से अप्रैल 2019 तक सुबह साढ़े दस से शाम चार बजे तक रहेगा। पहली अक्टूबर से अप्रैल 2019 तक जम्मू संभाग की निचली अदालतों का समय सुबह दस से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा। इसमें दोपहर एक से डेढ़ बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। इनमें हालांकि भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह, बटोत, बनिहाल, गूल, उखराल व बनी की अदालतें शामिल नहीं होगी।

loksabha election banner

कश्मीर संभाग की निचली अदालतों का समय पहली नवंबर से अप्रैल 2019 तक सुबह साढ़े दस से शाम साढ़े चार बजे तक रहेगा और दोपहर एक से डेढ़ बजे तक भोजन अवकाश रहेगा। यही समय भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, गंदोह, बटोत, बनिहाल, गूल, उखराल व बनी की अदालतों पर लागू होगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.