विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Accident in Jammu: उधमपुर में दर्दनाक हादसा, डंपर सड़क से फिसलकर खाई में गिरा; तीन लोगों की मौत और एक घायल

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 24 Aug 2023 10:45 AM (IST)

Udhampur Accident जम्मू और कश्मीर के उधमपुर जिले के डुडु इलाके में एक डंपर सड़क से फिसल गया जिसके बाद ...और पढ़ें

Udhampur Accident: उधमपुर में डंपर सड़क से फिसलकर खाई में गिरा; तीन लोगों की मौत और एक घायल
Udhampur Accident: उधमपुर में डंपर सड़क से फिसलकर खाई में गिरा; तीन लोगों की मौत और एक घायल

उधमपुर, एजेंसी। Udhampur Accident:: जम्मू-कश्मीर में आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल उधमपुर जिले के डुडु इलाके में एक डंपर सड़क से फिसल गया, जिसके बाद वह गहरी खाई में जा गिरा। इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने घायल को अस्पताल में भर्ता कराया। फिलहाल मामले की जांच आगे जारी है।

गाड़ी के नीचे फसा हुआ है घायल व्यक्ति

डॉ. विनोद कुमार एसएसपी ने कहा कि घायल व्यक्ति अभी भी वाहन के नीचे फंसा हुआ है। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा बचाव अभियान जारी है। वाहन ईंटों से भरा हुआ था। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।