Road Accident: सांबा जिले के विजयपुर में देविका पुल से नीचे गिरी स्कॉर्पियो, तीन जख्मी
कठुआ से बुधवार को जम्मू जा रही एक स्काॢपयो गाड़ी देविका पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी रेफर किया गया है।
विजयपुर, संवाद सहयोगी: कठुआ से बुधवार को जम्मू जा रही एक स्काॢपयो गाड़ी देविका पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में उसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जीएमसी रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, कठुआ से जम्मू जा रही स्कार्पियो जब देविका पुल पर पहुंची तो चालक का ध्यान भटकने से गाड़ी पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।
यह हादसा शाम को करीब चार बजे हुआ। इस हादसे में गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गाड़ी के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। पुल से नीचे गिरने से गाड़ी में लगे शीशे टूट कर बिखर गए। जैसे ही यह हादसा हुआ आसपास के लोग तुरंत उसमें सवार लोगों को बचाने के लिए पुल के नीचे पहुंचे। इस बीच पुलिस को भी सूचित कर दिया गया। लोगों को वाहन में से निकालकर प्राथमिक उपचार के लिए विजयपुर एमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया। वहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत ज्यादा गंभीर होने से उन्हें बेहतर उपचार के लिए जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।
घायलों की पहचान मंजीत सिंह (60) पुत्र नेत्र सिंह निवासी रिहाड़ी जम्मू, मनमीत सिंह (50) पुत्र अमर सिंह निवासी बटाली रख उधमपुर और नानक सिंह (72) पुत्र भगत सिंह निवासी पुंछ हाउस तालाब तिल्लो जम्मू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वाहन की रफ्तार भी काफी तेज थी। ऐसे में चालक का ध्यान भटकते ही वह तेजी से पुल की रैलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।